पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने 6वें बच्चे को दिया जन्म, 'हिंदू रक्षा दल' ने कर दिया इतना बड़ा ऐलान
Seema Haider Hindu Raksha Dal: पाकिस्तान से आकर इंडिया में सचिन मीणा से शादी रचाने वाली सीमा हैदर ने हाल ही में 6वें बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि सीमा हैदर इस वक्त नोएडा के रबूपुरा में रह रही हैं। सचिन मीणा से उनके दो बच्चे हो गए हैं जबकि पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से उनके 4 बच्चे हैं जो कि साथ में ही रहते हैं।

जैसे ही खबर सामने आई है कि सीमा हैदर ने 6वें बच्चे को जन्म दिया है तो हिंदू रक्षा दल सामने आया है और एक ऐलान किया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने एक वीडियो साझा करते हुए सचिन मीणा और सीमा हैदर को एक खास पैगाम दिया है।
सीमा हैदर का करेंगे सम्मान
हिंदू रक्षा दल काफी समय से हिंदुओं से गुजारिश कर रहा है कि वो ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो हिंदू रक्षा दल की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। पिंकी चौधरी ने सीमा हैदर को लेकर इस वीडियो में कहा, ''हमने कहा था कि हिंदुओं के परिवार को बढ़ाने के लिए हिंदू रक्षा दल विधिवत काम करेगा। इसी में है सीमा हैदर और सचिन मीणा को अब 6वां बच्चा पैदा हुआ है।
सीमा हैदर ने पाकिस्तान से आकर अपने और बच्चों समेत विधिवत तरीके से सनातन धर्म में वापसी की थी। अब जब उन्होने 6वां बच्चा जन्मा है तो हम उनका सम्मान करेंगे। हमारी भारतीय नारी एडवांस कल्चर में चलते हुए अपनी संस्कृति को भूल रहीं हैं कोई सिंदूर और बिंदी नहीं लगाती हैं। सीमा हैदर पाकिस्तान से आईं हैं लेकिन वो संस्कृति फॉलो कर रही हैं। वो सिंदूर और बिंदी लगाती हैं।''
लोगों ने किए कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बधाई हो न्यूज वालो तुम मामा बन गए।'' एक ने लिखा, ''आने वाले समय में सीमा हैदर खुद की प्लेइंग 11 पाकिस्तान क्रिकेट के विरुद्ध उतारेगी।'' एक ने लिखा, ''ओय पिंकी बाल किधर है रे तेरे।'' देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











