सीमा हैदर ने पाकिस्तानी महिलाओं को दिया खुल्लम खुल्ला ऑफर, बोलीं- यहां पति एक ही पत्नी के साथ...

Seema Haider Viral Video: सचिन के प्यार के दीवानी हुईं सीमा हैदर सरहदें पार कर भारत आ गईं। सचिन मीणा से दो बार शादी भी रचा ली और अब बच्चा भी हो गया है। जी हां, कुछ दिनों पहले ही सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के आने की खुशी से पूरा घर खुश है। हर कोई बस सीमा हैदर की बेटी के आगे पीछे घूमता है। और बेटी होने के बाद सीमा हैदर को भी घर का कोई काम नहीं करना पड़ता है।
सीमा हैदर ने दिया पाकिस्तानी महिलाओं को ऑफर
हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर सचिन के पास बैठी होती हैं और सचिन काम कर रहे होते हैं। इतने में ही सीमा कहती हैं कि- देखों दोस्तों ये होता है हिंदुस्तानी पति। पाकिस्तान के पति और हिंदुस्तान के पति में फर्क, मैं तो पाकिस्तान की बहनों को कहूंगी की आप भी यहां आ जाएं। यहां बहुत मस्त जियो। सच में यहां के पति बहुत अच्छे हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि पत्नी के साथ पूरी जिंदगी बिताते हैं। दूसरी बात अलग अफेयर भी नहीं रखते। और बीवी के पति कम दोस्त बनकर जीते हैं। बेस्ट हैं सब और सनातन धर्म के लोग तो बहुत ही खूबसूरत हैं।
सचिन मीणा ने भी कह दी दिल की बात
इतने में ही सचिन मीणा कहते हैं कि सीमा ऑफर दे रही है। आपको भी खुश ही रखेंगे। जितनी आना चाहती हो उतनी आओ। रखने की चिंता मत करो। रखने के लिए पूरे हिंदुस्तान में बहुत हैं। बता दें कि सीमा हैदर का यह वीडियो देखकर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-वाह ऑफर तो ऐसे दे रहे हो जैसे कोई नेता हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-लानत है ऐसी जिंदगी पर। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-पति को काम पर लगाकर खुद वीडियो बनाने लगती हो फिर कहती हो पति बहुत अच्छे हैं यहां के। बता दें कि सीमा हैदर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications