इस गुप्त रास्ते से भारत की सीमा में घुसी थीं 'सीमा हैदर', शादी के तीन साल बाद खुला मास्टर प्लान
पाकिस्तानी सीमा हैदर भारत में आकर आए दिनों चर्चाओं में रहती हैं। सीमा हैदर अकसर पाकिस्तानियों पर निशाना साधने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। सीमा हैदर भारतीय लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए भारतीय संस्कृति की तारीफों के पुल बांधती नजर आती हैं, लेकिन फिलहाल तो सीमा हैदर के पति सचिन मीणा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख सब हैरानी में पड़ गए है। दरअसल इस वीडियो में सचिन मीणा सीमा हैदर को भगाने का मास्टर प्लान डिस्कस करते नजर आ रहे हैं।

सचिन मीणा के हालिया इंटरव्यू ने लोगों की सिट्टी पिट्टी गुल कर दी है क्योंकि इस वीडियो में वह सच सामने आया है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल सचिन मीणा सीमा को भगाने का मास्टर प्लान खुलकर बताते हैं। वह इस वीडियो में बताते हैं कि कैसे उन्होंने सीमा को पाकिस्तान से भारत बुलाया और कैसे उनसे साथ शादी की। वीडियो में वह शुरुआत से ले कर अंत तक की पूरी कहानी बेझिझक बताते नजर आ रहे हैं।
सचिन मीणा वायरल वीडियो में कहते हुए नजर आए की 'मैं जब पहली बार नेपाल गया था मैंने सारे रास्ते देख लिए थे और मैंने सीमा से बोला था की सलोनी बॉर्डर से आ जाना सीमा की फ्लाइट काठमांडू में आई थी और मेरी सीमा से बात नहीं हो पा रही थी क्यूंकि उस दिन नेटवर्क प्रॉब्लम हो रही थी तो सीमा बच्चों के साथ काठमांडू से बस लेकर पोखरा आ गई थी।
पोखरा पहुंचते पहुंचते सीमा को रात हो गई थी तो मैंने कहा वहीं कहीं पास में होटल होगा उसमें रुक जाओ क्योंकि छोटे बच्चे थे और सामान भी बहुत था चार बच्चों के साथ लेडीज का आना काफी मुश्किल हो जाता है अगले दिन मैंने ड्राइवर से बात कराई मैंने कहा मेरी पत्नी है मेरे बच्चे हैं चूंकी हमने पहले ही नेपाल में शादी कर ली थी और सीमा मंगलसूत्र पहन कर आई थी तो मैंने ड्राइवर से कहा मेरी पत्नि बच्चे नेपाल घूमने के लिए गए थे वह एक बच्चे की तबियत बिगड़ गई है तुम बैठाल लाना वरना मेरा को काम छोड़ कर जाना पड़ेगा। तो इस रास्ते से भारत आई थीं सीमा और फिर हमने शुरू की थी अपनी फैमिली।


Click it and Unblock the Notifications











