..................... seema haider drink with Anjali Bhabhi, create ruckus on the road, while drunk, Video - Hindi Filmibeat

सीमा हैदर ने जेठानी संग लगाए पैक, नशे की हालत में सड़क पर किया हंगामा, बोलीं- मैंने पी नहीं है...

seema haider

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर रोजाना ही किसी ना किसी वजह से चर्चाओं का विषय बन जाती हैं। बता दें कि सीमा हैदर का बड़े बेटे राज का बीते दिन जन्मदिन था। इस खास मौके पर घर पर सीमा ने पार्टी का आयोजन किया। राज ने धूमधाम से केक काटा। सीमा हैदर ने बेटे की बर्थडे पार्टी के लिए खास इंतजाम किए थे। राज की बर्थडे पार्टी में पूरा परिवार शामिल हुए था, लेकिन फिलहाल तो सीमा हैदर का पार्टी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख लोग कह रह हैं कि क्या सच में दोनों ने पी रखी है।

जेठानी संग पार्टी में एंजॉय कर रही हैं सीमा हैदर

दरअसल सीमा और उनकी जेठानी अंजली ने गिलास भर-भर के कोल्ड ड्रिंक पी। सीमा ने कहा देखो भाभी से सचिन मीणा को कितना प्यार है। भाभी को ज्यादा दी और मुझे कम, तभी अंजली कहती हैं कि नहीं ऐसा नहीं है देवर जी ऐसा नहीं करते हैं। इसके बाद दोनों ने एक के बाद एक कोल्ड ड्रिंक के गिलास खत्म किए।

नशे की हालत में सड़क पर लड़खड़ाती चलीं सीमा

लेकिन उसके बाद दोनों सड़क पर निकल जाती हैं। अंजली ठीक से चल भी नहीं पाती हैं। वह कहती हैं कि थोड़ी ज्यादा ही पी ली आज। ज्यादा ही नशा हो गया है। अंजली ठीक से चल भी नहीं पाती हैं और सीमा हैदर बार-बार अपनी जेठानी को संभालती दिख रही हैं। इतना ही नहीं सीमा हैदर भी जोर-जोर से हंसती नजर आ रही हैं। इसके बाद दोनों मिलकर बॉलीवुड के गाने 'मैंने पी नहीं है पिला दी गई है' गाती नजर आ रही हैं। अंजली कहती हैं कि मेरी तो हवाइयां उड़ गई हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। यह दोनों का फनी वीडियो है जिस देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या जेठानी मिली हैं सीमा तो वहीं दूसरे ने लिखा- रियल एंजॉयमेंट।

Read more about: seema haider sachin meena
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X