सीमा हैदर ने जमीन पर लोट-लोट कर इस गाने पर किया डांस, लोग बोले- शर्म करो थोड़ी 5 बच्चों की मां हो...

Seema Haider Dance Video Viral: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं। बता दें कि सीमा हैदर के हाल ही में बेटी हुई है जिसके घर आने से सभी घर वाले खुश हैं। बेटी के घर आने के बाद सीमा हैदर आए दिनों अपने वीडियो शेयर करती हैं। कभी वह डांस करती नजर आती हैं तो कभी वह अपने एक्स हसबैंड गुलाम हैदर को लेकर बयान देती दिखती हैं।
बेटी होने की खुशी में इस गाने पर नाचती दिखीं सीमा
वहीं हाल ही में बेटी के जन्म होने पर सीमा हैदर (Seema Haider) ने घर पर पार्टी रखी है इस पार्टी में सीमा हैदर अपनी जेठानी अंजली के साथ मस्ती करती नजर आती हैं। बता दें कि सीमा हैदर के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर गाने 'मुझको राणा जी माफ करना गलती म्हारे से हो गई' पर अपनी जेठानी अंजली के साथ ऐसा डांस करती हैं कि देखने वालों के होश उड़ जाते हैं।
सीम हैदर का डांस देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर (Seema Haider) जमीन पर लोट-लोट पर डांस करती नजर आ रही हैं। सीमा का डांस का अंदाज और उनके एक्सप्रेशन देख हर कोई हैरान रह जाता है। बता दें कि सीमा हैदर के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स की लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हद हो गई है बेटी होने की पार्टी में कौन इस तरह के गाने पर डांस करता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शर्म करो थोड़ी 5 बच्चों की मां हो तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- वैसे तो बहुत ज्ञान देती हो अब सास ससुर के सामने ऐसे डांस करोगी।


Click it and Unblock the Notifications











