सीमा हैदर ने सास संग किया 'बिल्लो रानी' पर बिंदास डांस, देखते रह गए मोहल्ले वाले, वकील एपी सिंह ने उतारी नजर

Seema Haider

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से सचिन के प्यार में दौड़ी चलीं आईं सीमा हैदर इन दिनों घर-घर में पॉपुलर हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई एकाउंट हैं और यूट्यूब चैनल हैं जिसपर वह आए दिनों अपने और अपने ससुराल वालों के वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। वह अपने घर की हर एक छोटी बड़ी अपडेट अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती हैं। बता दें कि सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं वह आए दिनों अपने और अपने होने वाले बच्चे की प्लानिंग लोगों को बताती नजर आती हैं।

सास संग जमकर नाचीं सीमा हैदर
बीते दिन सचिन मीणा के घर वालों ने सीमा हैदर की गोद भराई की रस्म की थी। इस खास मौके पर मीणा फैमिली ने तमाम मेहमानों और मोहल्ले वालों को बुलाया था। सीमा हैदर की गोद भराई बहुत ही धूमधाम से की गई थी। सभी घर वालों ने जमकर डांस किया था। वहीं हाल ही में सीमा हैदर ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपनी सास के साथ बॉलीवुड के गाने बिल्लो रानी पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

सीमा हैदर की गोद भराई में पहुंचे वकील एपी सिंह
पहले तो सीमा जमीन पर बैठकर स्टेप्स करती हैं और इस आइटम सॉन्ग में जान फूंकती हैं उसके बाद वह अपने सास के साथ खड़ी हो पूरे जोश में डांस करती नजर आती हैं। सास बहू की जोड़ी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर सीमा और उनकी सास का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के साथ ही एक वीडियो और सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि सीमा हैदर के वकील एपी सिंह भी सीमा के लिए तमाम तोहफे लेकर आते हैं। एपी सिंह ने भी सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म पूरी की है। क्योंकि सीमा अपने ही वकील को अपना भाई मानती हैं इसीलिए उन्होंने सीमा की नजर भी उतारी। सोशल मीडिया पर सीमा हैदर की गोद भराई के वीडियो छाए हुए हैं।

Read more about: seema haider sachin meena
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X