बेटी के नामकरण के बाद सीमा हैदर ने वकील एपी सिंह के साथ किया जबरदस्त डांस, लोग बोले- यही देखना रह गया था...

Seema Haider Dance Video Viral: सचिन (Sachin Meena) के प्यार में दीवानी हुईं सीमा हैदर (Seema Haider) पाकिस्तान की सीमाएं पार करके भारत आ गईं। पहले तो दोनों ने नेपाल में शादी रचाई और फिर घर आने के बाद दोनों की घर वालों ने फिर से शादी करवाई। बता दें कि सीमा हैदर आए दिनों अपने डेली व्लॉग्स शेयर करती हैं। सीमा हैदर धीरे-धीरे इतनी पॉपुलर हो गईं कि आए दिनों वह मीडिया को इंटरव्यू देती हैं। बता दें कि सीमा हैदर हाल ही में सचिन मीणा के बच्चे की मां बनी हैं। सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया था।
वकील एपी सिंह के साथ जबरदस्त डांस करती दिखीं सीमा हैदर
बीते दिन सीमा हैदर (Seema Haider) की बेटी का नामकरण संस्कार किया गया था। बता दें कि सचिन मीणा की तरफ से तो पूरा परिवार ही था, लेकिन सीमा हैदर की तरफ से उनके मुंह बोले भाई और उनके वकील एपी सिंह नजर आए। एपी सिंह ना सिर्फ नवजात बच्चे के लिए तोहफे लेकर आए बल्कि वह सीमा और सचिन के लिए भी गिफ्ट लेकर आए थे। सीमा हैदर के फंक्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं एक वीडियो और सामने आया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर वकील एपी सिंह के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं एपी सिंह भी इस फंक्शन में जमकर नाचते नजर आ रहे हैं।
सीमा और एपी सिंह का डांस देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट
सोशल मीडिया पर सीमा हैदर (Seema Haider) और एपी सिंह का डांस वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- अब बस यही देखना रह गया था। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- मानना पड़ेगा भाई बहन की जोड़ी तो गजब है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बेटी के जन्म के बाद खुशी से फूल नहीं समा रही हैं सीमा।


Click it and Unblock the Notifications