डिलीवरी से पहले फिर बिगड़ी Seema Haider की हालत, घबराहट में जपने लगीं भगवान का नाम, लोग बोले- पहली बार...

Seema Haider

Seema Haider Pregnancy News : पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर फिलहाल तो प्रेग्नेंट हैं। सीमा हैदर अपने डेली व्लॉग्स में या तो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें करती हैं या फिर वह अपने बच्चे की आने की खुशियां साझा करती हैं। बता दें कि घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर ने सभी को एक्साइटेड कर दिया है। सभी नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बता दें कि डिलीवरी से पहले सीमा हैदर की हालत बिगड़ती नजर आ रही है।

सीमा हैदर की बिगड़ी हालत
पिछले दिनों भी सीमा हैदर ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें देखा गया था कि सीमा की हालत बिगड़ने की वजह से घरवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था। अस्पताल से तो सीमा को जल्द ही छुट्टी मिल गई थी, लेकिन अब फिर से सीमा हैदर की हालत बिगड़ती नजर आ रही है। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीमा हैदर बीमार नजर आ रही हैं। ना तो सीमा उठ पा रही हैं और ना ही बात कर पा रही है।

भगवान का नाम जपती दिखीं सीमा हैदर
सीमा हैदर सनातन धर्म को इतना मान चुकी हैं कि वह अब घबराहट में भी भगवान का नाम जपने लगी हैं। वहीं वीडियो में आगे देख सकते हैं कि सचिन सीमा का ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। सचिन सीमा को नेबुलाइजर लगाते हैं जिससे की सीमा जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। बता दें कि सीमा हैदर का नवां महीना शुरू होने जा रहा है उनकी डिलीवरी कभी भी हो सकती है। इसीलिए घरवाले उनका खास ख्याल रखते दिख रहे हैं।

घर में शुरू हुईं बच्चे के आने की तैयारियां
सीमा हैदर के ससुराल में जश्न की तैयारियां होनी शुरू हो चुकी हैं। सचिन मीणा बच्चे के जन्म से पहले ही घर में ढोलक ले आए हैं वह पूजा पाठ की तैयारियां भी करते दिख रहे हैं। घर में डीजे लगावाने की भी बात चल रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीमा की डिलीवरी जल्द ही होने वाली है।

Read more about: sachin meena seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X