सचिन को मिला प्यार में धोखा ? सीमा हैदर ने बढ़ाईं पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर संग नजदीकियां, चौंका देगा ये क्लिप

Fact Check: सचिन मीणा (Sachin Meena) के प्यार में पाकिस्तान से भारत दौड़ी चली आईं सीमा हैदर के आए दिनों चर्चे होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर सीमा हैदर की अच्छी खासी फॉलोइंग है। हर कोई सीमा हैदर के व्लॉग्स देखना पसंद करता है। क्योंकि हर बार ही या तो वह पाकिस्तान की बुराई करती नजर आती हैं या फिर अपनी बदलती जिंदगी को कैमरे पर दिखाती दिखती हैं, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो खास चर्चा का विषय बन गया है।
पाकिस्तानी पति को अपने हाथ से मिठाई खिला रही हैं सीमा
दरअसल सीमा हैदर के एक्स हसबैंड गुलाम हैदर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सीमा पाकिस्तानी पति संग समय बिताती नजर आ रही हैं। गुलाबी और हरे रंग का सूट पहनकर सिर पर पल्ला डालकर सीमा हैदर अपने हाथों से पाकिस्तानी पति को मिठाई खिलाती नजर आ रही हैं। सीमा को अपने सामने देख खुद गुलाम भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सीमा के इस वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या सीमा तुम सचिन को धोखा दे रही हो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तुम पर भरोसा नहीं किया जा सकता कि तुम कब पलट जाओ।
क्या है इस वीडियो की सच्चाई
आपको बता दें कि सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के साथ वायरल हो रहा यह वीडियो असली नहीं है बल्कि एआई द्वारा जनरेट किया गया है। इस वीडियो को इतनी सफाई से एडिट किया गया है कि कोई पहचान ही नहीं पाता है कि यह वीडियो रियल है या फेक।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के फोटो और वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications