अपने पांचों बच्चों के लिए नया घर बनवा रही हैं सीमा हैदर, ऐसी चमचमाती बिल्डिंग देख दंग रह जाएंगे आप

Seema Haider

सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से भारत दौड़ी चली आईं सीमा हैदर आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी ही रहती हैं। बता दें कि सीमा हैदर ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसमें सभी ने उनका साथ दिया है। दरअसल सीमा हैदर अपना नया घर बनवा रही हैं। जिस घर में सीमा अभी रहती हैं। वो घर छोटा है और उसमें पहले से ही सास, ससुर, जेठानी उनके बच्चे, ननद और भी कई अन्य लोग रहते हैं। वहीं सीमा हैदर भी अपने पांच बच्चों के साथ उसी घर में रहती हैं, लेकिन अब जैसे-जैसे बच्चे बड़े हो रहे हैं दिक्कत हो रही है। इसलिए सीमा हैदर ने नया घर बनवाने का फैसला किया।

सीमा हैदर ने बनवाया नया घर

बताया जा रहा है कि सीमा और सचिन ने मिलकर यह घर बनवाया है। वो भी अपनी यूट्यूब की कमाई से। सीमा का यह घर बन रहा है। सीमा अपने नए घर को लेकर बहुत ही खुश हैं। क्योंकि वह इस घर को नए डिजाइन का बनवा रही हैं। साथ ही वह इस घर में सभी सुख-सुविधाओं की चीजों को लगवाएंगी। हाल ही में सीमा हैदर ने अपने नए घर की एक झलक साझा की है। इसी के साथ ही वह बताती हैं कि वह बस अभी यहीं तक इस वीडियो में दिखाएगी। घर में क्या कुछ लग चुका है और घर कैसा बनकर तैयार होगा इस बारे में सीमा हैदर जल्द ही वीडियो साझा करेंगी।

सास-ससुर के साथ रहेंगी घर में

वैसे तो सीमा और सचिन इस घर को बनवा रहे हैं, लेकिन सीमा का कहना है कि वह अपनी सास और ससुर को लेकर इस घर में प्रवेश करेंगी। बता दें पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के लिए भारत के सभी रीति रिवाज अलग थे, लेकिन समय के साथ सीमा ने सब सीखा और अपनी सास को खुश करने के लिए सीमा तमाम पैंतरे अपनाए। बता दें कि सीमा हैदर अपने घर परिवार को साथ लेकर चलती हैं। और उनकी यही आदत लोगों को अच्छी लगती है।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X