सीमा हैदर की कमाई का काला सच! कहां से आए 3 करोड़ ? चोरी छिपे ले रही हैं पाकिस्तान से मदद
सचिन मीणा के प्यार में पागल हो पाकिस्तान से भारत दौड़ी चली आईं सीमा हैदर आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। सीमा हैदर ने भारत आकर खुद का यू्ट्यूब चैनल खोला। जहां से उन्होंने अच्छी खासी अर्निंग करनी शुरू कर दी। लगभग तीन सालों से सीमा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया से ही उनकी अच्छी कमाई होती है।

सीमा हैदर की क्या पाकिस्तान कर रहा है मदद
और अपनी इसी कमाई से सीमा हैदर ने खुद का घर बनवा लिया है। जी हां, सीमा हैदर छठी बार मां बनने जा रही हैं। अपनी डिलीवरी से पहले उन्होंने नया घर बनवा लिया है। सीमा कहना है कि उनका परिवार बढ़ रहा है और पुराना घर काफी छोटा था इसीलिए सीमा हैदर पति और बच्चों के साथ नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। सीमा के नए घर को लेकर जमकर कॉन्ट्रोवर्सी भी छिड़ी हुई है। कभी सीमा कहती हैं कि यह घर उन्होंने यूट्यूब की कमाई से बनवाया है, लेकिन घर की कीमत की जैसे ही लोगों को खबर मिली तब सीमा ने बोला कि इस घर को बनवाने में उनके भाई वकील एपी सिंह ने उनकी मदद की।
कहां से आया सीमा पर 3 करोड़ रुपये
हाल ही में दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा जाता है कि आपको कहीं पाकिस्तान से तो मदद नहीं मिल रही है ? सीमा कहती हैं कि पहले पाकिस्तान वाले खुद तो खा लें फिर तो हमें खिलाएंगे। इसके बाद सीमा हैदर से पूछा जाता है कि दो ही तो साल हुए हैं आपको यूट्यूब पर आए तो इतना कैसे कमा लिया कि घर भी बन गया ? सीमा कहती हैं कि भाई दो नहीं तीन साल हो चुके हैं। याददाश्त कमजोर हो गई है क्या। तभी सीमा से पूछा जाता है तीन साल में तीन करोड़ कैश ? जैसे ही विवादित सवाल सामने आते हैं वीडियो को कट कर दिया जाता है। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या पता स्पाई ही हो इसीलिए पाकिस्तान से मदद मिल रही हो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ नहीं पता कहां से पैसा आ रहा है क्या हो रहा है इनपर कोई एक्शन भी नहीं लिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











