छत पर सीमा हैदर पर हुआ जोरदार अटैक! जोर-जोर से चिल्लाई- 'Oh My God, Oh My God'

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से इश्क का बुखार लेकर बच्चों के साथ भारत आने वाली सीमा हैदर अब सचिन और उसके परिवार के साथ पूरी तरह से रम चुकी है। सीमा और सचिन की एक बेटी भी है जिसे दोनों जी जान से प्यार करते हैं। सीमा हैदर के व्लॉग्स काफी मशहूर हैं। इसके साथ ही वो कुछ मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर से सीमा हैदर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सीमा हैदर इंसानों के साथ साथ बेजुबान जानवरों को भी अपना बना लेती है और उन्हें भी खूब प्यार दुलार करती हैं। सीमा हैदर के लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो वो इसमें बंदरों से घिरी दिखाई दे रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि सीमा हैदर अपने घर की छत पर खाट बिछाकर बैठी हैं और उन्होंने अपने हाथ में एक बड़ी सी थाली ले रखी है, जो केलों से भरी हुई है।
इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि केलों से भरी थाली को देखकर बंदर सीमा की ओर कूद पड़ते हैं और केले उठा-उठाकर खाने लगते हैं। वहीं सीमा भी बंदरों को केले खिलाते हुए काफी खुश दिख रही हैं। सीमा हैदर के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सीमा हैदर ने कैप्शन में लिखा है, 'बंदर सारा खाना खा गए हैं।'
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीमा हैदर को पब्जी गेम खेलने के दौरान रबूपुरा के सचिन मीणा से प्यार हो गया था और अपने प्यार को पाने के लिए वह बच्चों के साथ पाकिस्तान से भागकर भारत आ गई थीं। इसके बाद सीमा हैदर और सचिन मीणा ने शादी रचा ली।
हाल ही में सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने मीरा रखा है। वहीं सीमा हैदर को अब तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है लेकिन वह भारत की नागरिकता पाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही हैं और सरकार से गुहार भी लगा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications