Seema Haider की हुई गोदभराई, Sachin Meena ने भी पूरे गांव को खिलाया खाना और नाच-गाने का भी किया इंतजाम

Seema Haider Godbharai: पाकिस्तान से आकर भारत में अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर जल्द ही अपने पांचवे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सीमा हैदर ने बहुत पहले ही यह खबर अपने फैंस से शेयर कर दी थी कि वो जल्द ही अपने हिंदुस्तानी पति सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
सीमा हैदर की गोदभराई
सचिन मीणा ने हाल ही में अपने फैंस से शेयर किया कि उनकी गोदभराई हुई, जिसके लिए खूब तैयारियां की गई थी। सीमा का जो वीडियो सामने आया, उसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि मैं तैयार होकर आ चुकी हूं और आज मेरी गोदभराई है। सीमा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए आगे कहा- 'मेरे पहले चार बच्चे हैं, लेकिन जिंदगी में पहली बार मेरी गोदभराई हो रही है और मैं पहली बार देख भी रही हूं। कभी मैंने किसी की गोद भराई नहीं देखी।'
भारत आकर खुश हैं सीमा
हिंदुस्तान आने के बाद मिलने वाली खुशियों के बारे में जिक्र करते हुए सीमा कहती हैं कि 'मैंने कभी अपनी जिंदगी में इतनी खुशियां नहीं देखी, जितनी मैं यहां हिंदुस्तान में देख रही हूं। खाने-पीना का इंतजाम बहुत बढ़िया किया गया है। डीजे भी लग चुका है। आज खूब मजा आने वाला है। हालांकि, नौंवा महीना चल रहा है लेकिन आज मैं नाचूंगी।'
आपको बता दें, सीमा हैदर को लॉकडाउन के दिनों में पबजी गेम खेलने का चस्का लगा और इसी दौरान वो भारत के सचिन मीणा से बात करने लगीं। दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया है और सीमा हैदर पाकिस्तान छोड़कर भारत आने के लिए तैयार हो गईं।
सीमा हैदर इललीगल तरीके से अपने चार बच्चों को लेकर भारत पहुंचीं और चुपचाप सचिन मीणा के साथ रहने लगीं। लेकिन सीमा ज्यादा दिनों तक अधिकारियों की नजरों से बच नहीं पाईं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन सीमा के खिलाफ कोई ज्यादा सबूत ना होने के कारण उन्हें रिहा कर दिया गया और अब वो एक यूट्यूबर बन गई हैं और अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात को सोशल मीडिया के जरिए दुनिया को दिखाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications