सचिन-सीमा की मोहब्बत में पड़ी दरार ? पति को छोड़ दशहरे पर अपने पाकिस्तानी बच्चों संग मिलकर बना डाला ऐसा वीडियो

Seema haider and sachin meena

सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से भारत चली आईं सीमा हैदर आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। सीमा भारत अकेली नहीं आईं उनके साथ आए उनके और गुलाबम हैदर के चार पाकिस्तानी बच्चे। भारत में आकर सीमा हैदर काफी हेडलाइन बटोर रही हैं उनके कई इंस्टाग्राम पेज हैं और उनका एक यूट्यूब एकाउंट भी है जिसपर सीमा लगातार वीडियो शेयर करती रहती हैं।

दशहरे का वीडियो देख दंग रह गए लोग

कभी सीमा अपने घर परिवार के वीडियो बनाती हैं तो कभी सीमा आग बबूला हुई नजर आती हैं। सीमा हैदर के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर दशहरे के मौके पर ऐसा वीडियो बनाती हैं जिसे देखने के बाद लोगों को लगने लगा है कि क्या सीमा और सचिन के रिश्ते में दरार आ गई है ? चलिए देखते हैं कि क्या है इस वीडियो में।

अकेले ही वीडियो में दिखीं सीमा हैदर

दरअसल सीमा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सीमा और उनके चारों पाकिस्तानी बच्चे एक ही लिबास में नजर आ रहे हैं। सीमा अपने बच्चों के साथ चलकर आती हैं और अपने चाहने वालों को दशहरे की बधाई देती हैं, लेकिन इस वीडियो में ना तो सचिन मीणा नजर आते हैं और ना ही दोनों की बेटी मीरा भारती मीणा नजर आ रही है। इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या हुआ आज सचिन मीणा नहीं हैं सब ठीक तो है ना। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- पहलगाम अटैक के बाद तुम्हें देखकर गुस्सा आता है। बता दें कि सीमा हैदर के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लाइन लग गई है और लगो इस वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X