'एक फोन कॉल और सब खत्म..' सीमा हैदर और सचिन मीणा ने किया खुलासा, क्यों चौपट हो गया ये प्लान

Seema Haider Sachin Meena Video: सीमा हैदर के वीडियो सामने आकर वायरल होते रहते हैं। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग उनको ट्रोल भी करते हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसको लेकर सीमा हैदर और सचिन मीणा ने खुलासा किया है कि एक फोन कॉल ने उनको पूरा प्लान चौपट कर दिया।
जी हां, एक वीडियो सामने आया है जिसमें सीमा और सचिन दोनों नजर आ रहे हैं। सीमा और सचिन बड़ा खुलासा करते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या बोले सचिन और सीमा?
सचिन मीणा इस वीडियो में पहले कहते हैं, ''तो मैं गया था अपने काम से कहीं बाहर। पड़ोस में ही मैं काम कर रहा था सुबह से लेकर अब तक तो सीमा वहां पर पहुंची और बोलने लगी की मीणा जी खाने में क्या बनाना है। तो मैने कहा कि आज चाप बनाएंगे। फिर बबिता चाची का ऐसा फोन आया कि हमने जो पूरी तैयारी की थी चाप की वो पूरी कैंसिल हो गई। वो क्यों कैंसिल करनी पड़ी वो बता दें आपको।''
सीमा हैदर बोलीं- ''उन्होने कहा कि मेरे पास बहुत सारी छाछ रखी है आपको चाहिए क्या।'' सचिन बोले- उन्होने ये कहा था कि कढ़ी बनाएगी सीमा। हमने चाप की पहले ही बात कर ली थी क्योंकि रोज आलू बनते थे तो हमने सोचा आज चाप बनाएंगे। मैने सीमा से कहा कि अब चाप नहीं बनेगी अगर बनेगी तो कढ़ी बनेगी। क्योंकि सीमा जो कढ़ी बनाती है वो बहुत टेस्टी बनाती है। आज फिर इसके हाथ की कढ़ी खाएंगे।'' इस तरह से वीडियो सामने आकर वायरल हो रही है।
लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो पर हमेशा की तरह कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''कितनी जरूरी जानकारी दे रहा है ये भाई लोग लिख लो परीक्षा में आएगा सवाल।'' एक ने लिखा, ''बच्चे को स्कूल के लिए तैयार करती हुई अम्मा।'' एक ने लिखा, ''अरे तू मर तो नहीं गया जिंदा तो है ना तू नककटी सीमा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications