लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर 63 साल की सीमा आनंद ने दिए ये टिप्स, ऐसे दूर होंगी सारी दिक्कत

Seema Anand On Loose Vagina: मशहूर सेक्स एजुकेटर और स्टोरी टेलर सीमा आनंद अक्सर अपने वीडियोज के जरिए लोगों को सेक्स और रिलेशनशिप से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जागरूक करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जो हर महिला और पुरुष के लिए देखना बेहद जरूरी है। इस वीडियो में उन्होंने एक महिला के उस दर्दनाक दर्द को बयां किया है, जिससे आज हमारे समाज की कई औरतें चुपचाप गुजर रही हैं।

Seema Anand On Loose Vagina

पति के तानों से टूटी महिला

सीमा आनंद ने वीडियो में एक महिला का मैसेज पढ़कर सुनाया। महिला ने लिखा, "शादी से पहले मेरे पति सेक्स वर्कर्स के पास जाते थे। शादी के बाद वो मुझे ताने मारने लगे कि तुम्हारी वजाइना का साइज इतना बड़ा (XXL) क्यों है? मुझे बिल्कुल मजा नहीं आता। बाहर की लड़कियों का साइज तो छोटा होता है।" महिला ने आगे बताया कि शादी से पहले वह वर्जिन थी, लेकिन पति की इन बातों ने उसे अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया।

क्या वाकई वजाइना 'लूज' हो जाती है?

इस गंभीर सवाल का जवाब देते हुए सीमा आनंद ने सबसे पहले लोगों की गलतफ़हमी दूर की। उन्होंने कहा कि आपकी जानकारी के लिए बता दूं, वजाइना कभी लूज नहीं होती। मर्दों को बीवी तो वर्जिन और प्योर चाहिए, ताकि वो दहेज भी ले सकें और बाद में उसकी बेइज्जती भी कर सकें। सेक्सुअल प्लेजर सीखना पड़ता है। जब सेक्स एजुकेटर्स मर्दों को यह समझाते हैं कि कमी उनमें भी हो सकती है, तो लोग उन्हें गालियां देने लगते हैं।

सीमा आनंद ने दिया सबसे आसान सॉल्यूशन

सीमा आनंद ने बताया कि हमारे समाज में औरतों को बचपन से सिखाया जाता है कि अगर पति गलत व्यवहार करे, तो उसमें शर्मिंदगी औरत की होती है। लोग मर्द को कुछ नहीं कहते, बल्कि औरत पर ही उंगली उठाते हैं। इसी चुप्पी को तोड़ने के लिए सीमा ने महिलाओं को कुछ टिप्स दिए।

उन्होंने कहा कि आप जब तक चुपचाप सब सहती रहेंगी, सामने वाले को रुकने की कोई वजह नहीं मिलेगी। अकेले इस तरह के मानसिक टॉर्चर से निपटना मुश्किलों है। तो इसलिए आपको एक ऐसे इंसान को ढूंढना चाहिए जिसपर आप भरोसा कर सके। लड़ाई करने के बजाए पति से बात करें।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X