सीमा आनंद से लोग मांग रहे अश्लील तस्वीरें, परेशान होकर बोलीं- '63 साल की हूं, फिर भी मेरी N*de चाहिए?'

Seema Anand controversy: इन दिनों 63 साल की सीमा आनंद का नाम काफी चर्चा में है। वह कोई फिल्मी स्टार नहीं हैं, लेकिन वो जिन मुद्दों पर बातचीत करती हैं, उसे लेकर लोग अक्सर अनकंफर्टेबल हो जाते हैं, क्योंकि वो एक सेक्स एजुकेटर हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए गए उनके इंटरव्यू के बाद वह अचानक सुर्खियों में आ गईं।

Seema Anand controversy

सीमा आनंद कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में नजर आई थीं, जहां उन्होंने रिश्तों, इंटिमेसी और समाज से जुड़े कई ऐसे मुद्दों पर खुलकर बात की, जिन पर आमतौर पर लोग चुप रहना पसंद करते हैं।

इसी बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सीमा को निशाना बनाना शुरू कर दिया। उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और बात यहीं नहीं रुकी। कुछ शरारती तत्वों ने उनकी तस्वीरों को AI की मदद से एडिट कर अश्लील रूप में सोशल मीडिया पर फैला दिया। इससे सीमा को काफी मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ट्रोलिंग पर सीमा आनंद का जवाब

अब सीमा आनंद ने खुद सामने आकर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह साफ शब्दों में अपनी बात रखती नजर आईं। वीडियो में सीमा ने उन लोगों की सोच पर सवाल उठाए, जो किसी महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में सीमा ने लिखा कि इंटरनेट पर लोगों के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और सिर्फ व्यूज पाने के लिए फर्जी व एडिटेड कंटेंट फैलाया जा रहा है, जबकि समाज की असली समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

AI से बनाई गई फर्जी तस्वीरों पर गुस्सा

वीडियो में सीमा बताती हैं कि पिछले हफ्ते उनकी कुछ तस्वीरों को AI के जरिए न्यूड बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ तस्वीरें देखकर उन्हें बेहद घृणा महसूस हुई। सीमा ने कहा कि जिस तरह लोग उन फर्जी तस्वीरों पर टूट पड़े और भद्दे कमेंट करने लगे, वह सोचने पर मजबूर करता है कि समाज किस दिशा में जा रहा है।

सीमा ने एक ऐसी तस्वीर का भी जिक्र किया, जिसमें उनके चेहरे को किसी और के शरीर पर लगा दिया गया था। इस पर उन्होंने इसे बेहद घिनौनी और खतरनाक सोच बताया।

'ये रेपिस्ट मानसिकता है'

सीमा आनंद ने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की फोटो एडिटिंग एक रेपिस्ट मानसिकता को दिखाती है। उन्होंने कहा कि उनके चेहरे को छोटे कपड़े पहने किसी और व्यक्ति के शरीर पर लगाना बेहद गलत है। इस तरह की हरकतें महिलाओं के सम्मान के खिलाफ हैं।

उन्होंने ट्रोल्स पर तंज कसते हुए कहा कि देश के कुछ नौजवान घर बैठकर महिलाओं, बच्चियों और लड़कियों की फर्जी न्यूड तस्वीरें बना रहे हैं। सीमा ने कहा, 'मैं 63 साल की हूं, फिर भी तुम्हें मेरी न्यूड तस्वीरें चाहिए?'

कौन हैं सीमा आनंद?

सीमा आनंद एक जानी-मानी स्टोरीटेलर, माइथोलॉजिस्ट और रिलेशनशिप एक्सपर्ट हैं। वह रिश्तों, प्यार और इंटिमेसी जैसे विषयों पर खुलकर बात करती हैं। उनका मानना है कि जिन मुद्दों पर समाज चुप्पी साध लेता है, वही आगे चलकर बड़ी मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह बनते हैं।

सीमा अपनी कहानियों और अनुभवों के जरिए लोगों को जागरूक करने की कोशिश करती हैं। हालांकि, उनकी बेबाक सोच और खुले विचार कई लोगों को पसंद नहीं आए, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X