राजा रघुवंशी को दूल्हा बने देख मां ने ऐसे लुटाया था प्यार, जख्म कुरेद देगा ये वायरल वीडियो

Raja Raghuvanshi Mother Video- राजा रघुवंशी हत्याकांड के आज कई महीने पूरे हो गए हैं और लोग आज भी गाहे बगाहे उनका जिक्र कर ही देते हैं। किस तरह से खुद की पत्नी ने दूसरे शख्स की मोहब्बत में पति राजा की हत्या करवाई थी वो काफी शर्मसार करने वाला था।
लेकिन अब एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जो किसी को भी इमोशनल करने के लिए काफी है। एक मां का बेटा गया है जिसने काफी हंसी खुशी उसको दूल्हा बनाया था। अब दूल्हा बनकर तैयार होते राजा का वीडियो सामने आया है जिसमें उनके साथ मां भी नजर आ रही है।
बेटे को दूल्हे के कपड़ों में किस तरह से मां ने प्यार और दुलार किया था वो काफी दिल को छू लेने वाला है। मां को तो पता ही नहीं होगा कि जिस बहू के लिए वो इतनी खुश है वही बेटे के लिए काल बनकर आ रही है।
माथा चूमा...
वायरल हो रहे वीडियो में राजा रघुवंशी को दूल्हा बने देखकर उनकी मां ने प्यार से माथा चूमा और चेहरे पर हाथ फेरते हुए दुलार भी किया। इस दौरान वो काफी खुश थीं और राजा के चेहरे पर भी मुस्कान थी। वीडियो के सामने आते ही ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फिर से परिवार के जख्म हरे हो गए हैं। वीडियो को न्यूज18 ने साझा किया है और लोग इसपर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। सोनम रघुवंशी जिसने राजा से शादी की थी और उसकी हत्या की प्लानिंग की थी वो इस वक्त अपने कई साथियों के साथ जेल में हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो को देखकर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''बेटा भी तो अच्छा ही होगा राजा जो मां इतना प्यार कर रही है।'' एक ने लिखा, ''बहुत बुरा करा किसी का हंसता खेलता परिवार, कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''राजा कितना मासूम था...सोनम तुम्हें क्या मिला एक मासूम की हत्या करके...भगवान तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे।'' एक ने लिखा, ''ये तो लड़का बड़ा शरीफ दिखता है इसके अंगिनत वीडियो देख लिए हर जगह सहज ही दिखाई देता है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications