..................... Saurabh Rajput and Muskaan Rastogi's wedding pictures went viral, looking happy to find each other? - Hindi Filmibeat

सौरभ राजपूत और मुस्कान रस्तोगी की Wedding Pics वायरल, एक दूसरे को पाकर बेहद खुश थे दोनों?

Saurabh Rajput muskan Rastogi

Saurabh- Muskan wedding Photo- मेरठ का सौरभ राजपूत हत्याकांड इस वक्त चर्चा का हिस्सा है। इस केस के बाद लोग लगातार रील्स भी बना रहे हैं और यकीनन ये काफी भयानक केस है।

कई रील्स में कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है कि लोगों का शादी पर ये भरोसा उठ गया है। बता दें कि मुस्कान रस्तोगी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर उसको ड्रम में भर दिया था।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौरभ और मुस्कान की अरेंज मैरिज नहीं थी बल्कि घरवालों के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी रचाई थी। फिर ऐसा क्यों हुआ? यही सवाल लोगों को हैरान कर रहा है। ऐसे में सौरभ और मुस्कान के शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें साफ नजर आ रहा है कि उन्होने अकेले ही शादी की थी।

Take a Poll

एक दूसरे जयमाला पहनाते आए नजर

इन तस्वीरों को एबीपी न्यूज ने साझा किया है। तस्वीर में आप देखेंगे कि कैसे सौरभ और मुस्कान एक दूसरे को माला पहना रहे हैं। दोनों काफी खुश हैं और शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

इन तस्वीरों को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि एक दिन यही लड़की अपने पति को 15 टुकड़ों में काट देगी और सीमेंट के साथ एक ड्रम में भर देगी।

दिल दहला देने वाली ये सच्ची कहानी घटी है और मेरठ इस वक्त इसको लेकर बातें कर रहा है। फिलहाल मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल पुलिस की गिरफ्त में है और लोग उनको लेकर कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

तस्वीरों पर क्या बोले लोग

वायरल हो रहीं इन तस्वीरों को लेकर लोगों ने कई तरह की बातें की हैं। एक ने लिखा है, ''पहले भी लव मैरिज ही था तब ऐसा क्यों हो गया??'' एक ने लिखा, ''बेचारी मुस्कान को फंसाया जा रहा है।'' एक ने लिखा, ''पहले से ही ऐसी हरकतें कुछ सही नहीं लग रही थीं।'' एक ने लिखा, ''और आज मुस्कान को किसी से प्यार हो गया।'' एक ने लिखा, ''देख के बहुत दुख होता है वह।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X