फेरे लेते ही पढ़वा दिया निकाहनामा! कौन है साकिब सैफी और कनिका शर्मा जिनकी शादी ने काट दिया बवाल
Saqib Saifi Kanika Sharma Wedding: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक शादी काफी जोरों से चर्चा का विषय बनी हुई है जिसका कारण है हिंदू-ब्राह्मण दुल्हन और मुसलमान दूल्हा। ये जोड़ी है साकिब सैफी और कनिका शर्मा की। साबिक और कनिका की शादी और निकाह की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कौन हैं साकिब सैफ और कनिका शर्मा
साबिक और कनिका दोनों ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं जो कि अपने वीडियो कंटेंट को लेकर काफी मशहूर हैं। समाजिक और पारिवारिक मुद्दों पर ये दोनों वीडियो बनाते हैं जो कि काफी वायरल हो जाती हैं। साबिक और कनिका काफी समय से रिलेशन में रहे है फिर अब दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से शादी की।
दोनों परिवारों ने किया सेलिब्रेशन
साबिक और कनिका दोनों के ही परिवार इस शादी से काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और सभी जमकर सेलिब्रेशन भी करते दिखे। कनिका अपने दोनों माता पिता के साथ डांस करती दिखाई दी और उनके मम्मी पापा भी पूरी तरह से जश्न में डूबे नजर आए।
साकिब कनिका ने फेरे भी लिए और निकाह भी पढ़ा
जैसे की सभी जानते हैं कि साकिब सैफी मुसलमान है और कनिका शर्मा हिंदू ब्राह्मण फैमिली से आती हैं। ऐसे में इन दोनों ने दोनों के धर्म को बराबर महत्वता देते हुए पहले हिंदू रीति रिवाजों से फेरे लिए और फिर मुस्लिम तरीके से निकाह भी पढ़ा है।
विवादों से घिरा रहा साकिब-कनिका का रिश्ता
साबिक और कनिका का रिलेशन सोशल मीडिया पर काफी विवादों में रहा था और दोनों ने एक वीडियो में फैंस से राय मांगी थी कि दोनों आपस में शादी करें या न। और रिएक्शन में जहां मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं तो वहीं दोनों ने अपने प्यार को सबसे ऊपर रखते हुए एक दूसरे के साथ खूबसूरत रिश्ता बांध लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











