Haryanvi Song: सपना चौधरी का अब तक का सबसे सुपरहिट गाना, आ गए इतने मिलियन व्यूज की टूट गए सारे रिकॉर्ड

Haryanvi Song: हरियाणा में अपने नाम का डंका बजाने वाली सपना चौधरी आज देश-दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियो तो इतने पॉपुलर हैं कि आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। जब से सपना चौधरी बिग बॉस के घर से निकली हैं सपना की किस्मत ही बन गई हैं। हर कोई सपना चौधरी के डांस का दीवाना हो गया है।
सपना चौधरी पर बन रही है फिल्म
सपना चौधरी पहले बहुत ही साधारण जिंदगी जीती थीं, लेकिन बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा बनने के बाद वह इतनी पॉपुलर हो गईं कि सिर्फ हरियाणा से ही नहीं देशभर से लोग सपना को इवेंट में बुलाने लगे। धीरे-धीरे सपना चौधरी की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। आज वह एक नामी और पॉपुलर डांसर की लिस्ट में आती हैं। सपना इतना सुर्खियों में रहती हैं कि अब उनपर फिल्म भी बनाई जा रही है जिसे खुद आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं।
वीडियो पर आए रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
बता दें कि सपना चौधरी को लोग इतना पसंद करते हैं कि उनके पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर कहर ढा देते हैं। सपना चौधरी का एक गाना तो इतना पसंद किया जाता है कि उसपर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज आते हैं। आज यह सपना का गाना सुपर डुपर हिट हो गया है। इस गाने को सुनते ही लोगों के पैर थिरकरने लगते हैं। यही वजह से है कि इस वीडियो पर अभी तक 598 मिलियन व्यूज आ गए हैं। जल्द ही यह वीडियो 600 मिलियन व्यूज पूरे कर लेगा। बता दें कि यह गाना कोई और नहीं बल्कि सपना चौधरी मोस्ट पॉपुलर गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' है। जिसमें वह काले रंग का सूट पहन फुर्तीला डांस कर रही हैं। सपना के डांस के साथ ही उनके एक्सप्रेशन भी फैन्स का दिल जीत लेते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें जमकर फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications