Sapna Choudhary ने अपने गाने में मचाया 'गदर', एक-एक ठुमके पर फैंस हो रहे फिदा!

Sapna Choudhary Dance: हरियाणवी डांस और म्यूजिक की दुनिया में सपना चौधरी एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो अपने डांस और जबरदस्त स्टाइल से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। अब वो अपने एक गाने 'गदर' में गदर मचाती हुई दिख रही हैं।
इस गाने में सपना चौधरी के साथ जयवीर राठी भी नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी गाने में कमाल की लग रही है और इनका परफॉर्मेंस लोगों का दिल जीत रहा है। इस गाने की खास बात है इसका संगीत, बोल और शानदार वीडियो डायरेक्शन।
गाने को राज मावर और आशु ट्विंकल ने गाया है, जिनकी आवाज में हरियाणवी अंदाज की मिठास साफ सुनाई देती है। गाने के बोल राकेश माजरिया ने लिखे हैं। गुलशन म्यूजिक ने इस गाने को संगीत दिया है। अमित सैनी ने सपना चौधरी के डांस को कोरियोग्राफ किया है।
इस गाने का डायरेक्शन और कैमरा वर्क साहिल संधू ने किया है। हर सीन को उन्होंने इतने खूबसूरत तरीके से शूट किया है कि देखने वाले तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे। एडिटिंग अजय लोहान और विशाल मलिक ने की है।
गाने की प्रोडक्शन टीम में Western Beats ने वीडियो को तैयार किया, जिसमें सागर दहमिवाल और रोहित कुमार ने डायरेक्शन में सहायता की। सुमित बमल ने डिजाइनिंग का काम संभाला, और इस गाने को म्यूजिक लेबल Desi Geet द्वारा रिलीज किया गया है।
'गदर' गाने में हरियाणा की मिट्टी, प्यार और परंपरा की खुशबू है। सपना चौधरी की एनर्जी, जयवीर की एक्टिंग और पूरी टीम की मेहनत ने इसे एक सुपरहिट गाना बना दिया है। अगर आप हरियाणवी गानों के शौकीन हैं, तो 'गदर' आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











