..................... Sapna Choudhary old dance video viral, you will shocked after seeing the energetic dance - Hindi Filmibeat

नहीं देखा होगा सपना चौधरी का इतना पुराना डांस वीडियो, फुर्ती ऐसी की लोगों की हटी नहीं निगाहें

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस की वजह से आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बता दें कि सपना चौधरी इतनी पॉपुलर हैं कि उनके वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

सपना चौधरी के हरियाणवी डांस के साथ ही उनके गाने भी काफी पसंद किए जाते हैं। सपना के गाने नए हों या पुराने इतने पसंद किए जाते हैं कि शादी हो या कोई फंक्शन बिना सपना के गानों के तो सब अधूरा है। फिलहाल तो उनका एक पुराना डांस वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कोई पहचान ही नहीं पा रहा है कि यह सपना चौधरी हैं। चलिए देखते हैं सपना का ये वीडियो।

जबरदस्त फुर्तीला डांस करती दिखीं सपना चौधरी
हाल ही में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिस देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। जी हां, हाल ही में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी काले रंग का सूट पहनी नजर आ रही हैं। ना तो चेहरे पर मेकअप ना ही स्टाइलिश बाल। सिर पर जूड़ा लगाए एक दम सिंपल सादा अंदाज में सपना चौधरी डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि यह सपना चौधरी का सालों पुराना वीडियो है। इस वीडियो में सपना चौधरी का डांस बहुत ही फुर्तीला दिख रहा है। सपना के डांस एक्सप्रेशन भी लोगों को पसंद आ रहे हैं।

सपना चौधरी का डांस देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-वाह क्या बात है आपने तो दिल जीत लिया। वहीं दूसरे ने लिखा- कितनी फुर्तीली थी सपना उस समय अब तो उसका डांस पहले जैसा नहीं रहा। वहीं तीसरे ने कहा- उस समय की सपना को कोई मात नहीं दे सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X