सपना चौधरी के छत्तीसगढ़ के डांस वीडियो को देख उड़ गए फैन्स के होश, नॉनस्टॉप मारे थे ठुमके

Sapna Choudhary

Haryanvi Song: हरियाणा की मोस्ट पॉपुलर डांसर सपना चौधरी को आखिर कौन नहीं जानता। सपना चौधरी के डांस का अंदाज लोगों को दीवाना बना देता है। बता दें कि सपना चौधरी के हजारों नहीं, लाखों नहीं बल्कि करोड़ों फैन्स हैं। उनका डांस देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ पहुंच जाती है। सपना चौधरी का डांस देख लोग इतने खुश हो जाते हैं कि वह उनपर पैसे लुटाने लगते हैं।

हरियाणवी गाने पर ढाया कहर

वायरल हो रहे सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना गुलाबी रंग का सूट पहनकर छाती से लगाके रखीए गाने पर इतना जोरजार डांस करती हैं कि कुर्सी पर बैठे लोग भी खड़े होकर डांस करने लगते हैं। इस इवेंट में ना सिर्फ पुरुष आए थे बल्कि कई महिलाएं भी सपना का डांस देखने आई थीं, लेकिन इसी डांस के दौरान कुछ ऐसा हुआ की सपना चौधरी को स्टेज छोड़कर जाना पड़ गया था।

छत्तीसगढ़ के इसी स्टेज पर हुआ था हंगामा


वैसे तो सपना चौधरी का लगभग हर डांस परफॉर्मेंस हिट जाते हैं, लेकिन इस बार जो हुआ उसे देखकर तो सपना चौधरी को जान बचाकर भागना पड़ा है। दरअसल दीवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ में उनका यह लाइव डांस शो रखा गया था। इस खास मौके पर सपना चौधरी गुलाबी रंग का सूट पहनकर स्टेज पर जोरदार डांस करती दिखीं, लेकिन सपना के कुछ देर डांस करने के बाद उनके फैन्स स्टेज पर आकर उनके साथ डांस करने लगे और उनके साथ बदतमीजी करने लगे। सपना ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो माहौल और भी बिगड़ गया स्थिति खराब होने लगी। ऐसा माहौल देख सपना चौधरी तुरंत ही स्टेज से नीचे आईं और बिना देर किए वह जिस होटल में ठहरी थीं वहां चली गईं।

Read more about: sapna choudhary trenidng news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X