Sapna Choudhary के नए गाने 'रील बना दे पिया' ने रिलीज होते ही काटा गदर, अदाओं पर मर मिटे फैन्स

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary New Song: हरियाणा में अपने नाम की धाक जमाने वाली सपना चौधरी आज बेहद ही पॉपुलर स्टार बन गई हैं। आज सपना का इतना नाम हो गया है कि वह अब सिर्फ डांसर ही नहीं हैं बल्कि उनके ऊपर फिल्म भी बनाई जा रही है। बता दें कि महेश भट्ट ने ऐलान किया है कि सपना चौधरी पर जल्द फिल्म बनेगी जिसका नाम 'मैडम सपना' होगा। बता दें कि सपना के साथ ही उनके फैन्स भी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नए गाने में नए अंदाज में नजर आईं सपना
अब सपना की यह फिल्म कब रिलीज होगी इसकी तो कोई डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फिलहाल तो आपको बता दें कि सपना चौधरी का नया गाना जरूर रिलीज हो चुका है। जी हां, आज ही सपना चौधरी का नया गाना 'रील बना दे पिया' रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना चौधरी सलवार सूट या घाघरा चोली में नहीं बल्कि स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। कभी वह गाउन पहनी दिखती हैं तो कभी वह सूट बूट में नजर आती हैं। सपना चौधरी का स्टाइल देख फैन्स तो उनके दीवाने हो गए हैं।

सपना के नए गाने पर आए इतने लाख व्यूज
बता दें कि सपना चौधरी का यह वीडियो टी सीरीज हरियाणवी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। सपना के नए गाने के शेयर किए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और अभी तक इस वीडियो पर 8 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने लिखा- ये कमाल का है सपना, लेकिन आपका देसी लुक बहुत पसंद है। वहीं दूसरे ने कहा- आप जो हो वही रहो। वहीं तीसरे ने लिखा- वाह जितनी आपकी तारीफ की जाए उतनी कम है।

More from Filmibeat

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X