कमर पतली कर सपना चौधरी ने किया ऐसा धमाकेदार डांस देखते रह गए लोग, बोले- कौन कहेगा ये दो बच्चों की मां है...

Sapna Choudhary Viral Dance Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary ) के नए पुराने वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। फैन्स तो सपना के इतने दीवाने हैं कि उनके वीडियो को लोग बार-बार देखते हैं। अभी तक सपना के चाहने वालों को उनके पुराने वीडियो खास पसंद थे। क्योंकि उस वीडियो में सपना चौधरी काफी पतली थी और काफी फुर्तीला डांस करती नजर आती थीं, जब से सपना चौधरी मां बनी हैं तब से उनके वजन में भी अंतर आया है। सपना को कई बार उनके वजन को लेकर ट्रोल किया गया है।
कमर पतली कर यूं नाचीं सपना चौधरी
वहीं बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary ) ने अपना वजन पहले से काफी कम कर दिया है। सपना ने हाल ही में अपना एक डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काला सूट पहन बाल खोलकर सपना चौधरी नेहा भसीने के मोस्ट ट्रेंडिंग गाने 'जुती मेरी' पर इतना इठलाकर डांस करती नजर आती हैं कि फैन्स तो उनके दीवाने हो गए हैं। सपना की ठुमकती पतली कमर और एक्सप्रेशन देख लोगों ने तारीफों के पुल बांध दिए हैं।
सपना का ये डांस देख लोगों ने लगाई तारीफों की लंबी लाइन
सपना चौधरी का ये वीडियो देख लोगों ने तो कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है आपके जैसा तो कोई नहीं। वहीं दूसरे ने लिखा- कितनी पतली हो गई है सपना। कौन कहेगा कि ये दो बच्चों की मां है। तो वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब तो सपना की फिल्म भी आने वाली है अब सपना कैसे अपना लुक नहीं बदलेंगी। स्टार बन गई है अपनी सपना।


Click it and Unblock the Notifications











