Haryanvi Song: सपना चौधरी के ठुमके के दीवाने हुए लोग, सोशल मीडिया पर गदर काट रहा वीडियो

Haryanvi Song: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी अपने डांस के साथ-साथ अपनी कातिलाना अदाओं से भी फैन्स का दिल जीत लेती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता कि जब वह डांस करें और हजारों लाखों की संख्या में उनके फैन्स इकट्ठा ना हों। बता दें कि आज सपना चौधरी जाना माना नाम बन गई हैं उनकी फिल्म भी रिलीज होने जा रही है। भले ही सपना जबरदस्त पॉपुलेरिटी हासिल कर चुकी हों, लेकिन आज भी उनका नाम उनके देसी डांस के लिए जाना जाता है।
सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है सपना चौधरी का ये वीडियो
बता दें कि सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी बहुत ही जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। लाल रंग के सूट स्टाइलिश हेयर स्टाइल के साथ ही फुर्तीला डांस देख लोग तो तालियां बजाते नहीं थक रहे हैं। सपना चौधरी का लेपेट गाना साल 2022 में रिलीज हो चुका है, लेकिन आज भी इस गाने की धूम है।
सपना के डांस के दीवाने हुए फैन्स
सपना चौधरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर यह गाना छा गया है। यह गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इस गाने पर अभी तक 3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना जोरदार डांस के साथ ही गजब के एक्सप्रेशन देती भी नजर आ रही हैं। उनके इस डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए लाखों की संख्या में भीड़ जमा हुई है। सपना का यह गाना सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सपना जैसा ना कोई था ना हो पाएगा। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सपना है एक नंबर।


Click it and Unblock the Notifications