..................... Sapna Choudhary had fight with her mother, stopped talking to her when she did not get mobile and car - Hindi Filmibeat

सपना चौधरी ने अपनी मां से किया झगड़ा, इस चीज के ना मिलने पर छोड़ दिया बात तक करना...

Sapna Choudhary

Haryanvi Dancer Sapna Choudhary: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने बेहतरीन डांस की वजह से खास सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि सपना चौधरी इतनी पॉपुलर हैं कि उनके नए पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। सपना कोई नई डांसर नहीं है बल्कि उन्होंने काफी छोटी उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। सपना ने बताया था कि घर परिवार की स्थिति की वजह से उन्हें मजबूरी में डांस कर पैसे कमाने पड़े थे। क्योंकि उनके पिता की तबीयत खराब थी।

नहीं था सपना चौधरी के पास फोन
सपना (Sapna Choudhary) ने यह भी बताया कि वह रागिनी में जब भी डांस करना जाया करती थीं। वह अकेली नहीं होती थीं। उनके हर डांस परफॉर्मेंस में उनकी मां उनके साथ जाया करती थीं। उनकी मां ही सब देख रेख किया करती थीं। वहीं सपना ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब सपना बड़ी हो गई और पॉपुलर हो गई थीं तब भी उनके पास फोन नहीं था। घर में एक ही फोन था जो मां के पास था वह ही सभी से बात करती थीं और डांस के प्रोग्राम भी फिक्स करती थीं।

Take a Poll

कार गिफ्ट करना चाहते थे एमएलए
सपना ने आगे बताया कि उन्हें Fortuner कार बहुत पसंद थी। तब उस समय इतने पैसे नहीं थे कि वह उस कार को खरीद पातीं। सपना (Sapna Choudhary) ने कहा कि उस समय उनका एक गाना काफी वायरल हुआ था सॉलिड बॉडी। उस पर काफी परफॉर्मेंस भी चल रही थी। तभी मेरी मां के फोन पर किसी एमएलए का फोन आया था उन्होंने कहा था कि हम सपना को Fortuner कार गिफ्ट करना चाहते हैं, लेकिन मेरी मां ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि नहीं जी आपका धन्यवाद और मेरी तरफ से ही उनसे कहा कि सपना को कार नहीं चाहिए, लेकिन जब मुझे यह पता चला तब मुझे काफी गुस्सा आय था। मैंने उनसे झगड़ा किया था। मैंने रोटी तक खानी छोड़ दी थी। मैंने कहा फ्री की गाड़ी आ रही थी तो क्यों नहीं ली।

मुझे आज भी याद है मेरी मां की बात
उस समय मेरी मां ने मुझसे कहा था कि आज ये बंदा गाड़ी देने के लिए आ रहा है। तेरे को क्या लगता है फ्री में तेरे को ये गाड़ी देने क्यों आ रहा है। मतलब क्या है इसका। तू कमा और चार गाड़ियां खड़ी कर ले अपने आगे। वो तेरे लिए वैल्यू रखती हैं ये फ्री की चीजें वैल्यू नहीं रखतीं।

बिग बॉस से लौटने के बाद लिया फोन
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने आगे बताया इसके बाद उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला था। तब भी मेरे पास फोन नहीं था। उस समय भी मेरी मां ने सब फिक्स किया था। सपना ने बताया कि जब वह बिग बॉस से निकलकर घर लौटी थीं तब उन्होंने अपना फोन खरीदा था। जो उनका पर्सनल फोन था।

वीडियो को देखने के लिए इस लिंक पर टैप करें-सपना चौधरी ने अपनी मां से किया झगड़ा

बेहद पॉपुलर हो गई हैं सपना चौधरी
आपको बता दें कि बिग बॉस से लौटने के बाद सपना चौधरी काफी पॉपुलर हो गईं। बताया जाता है कि सपना चौधरी की करोड़ों में नेट वर्थ है। सपना चौधरी दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने साल 2019 में वीर साहू से शादी रचाई थी। वहीं बता दें कि सपना चौधरी आज इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि उनके नाम की फिल्म भी बन रही है। जी हां, सपना चौधरी की फिल्म आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट बना रहे हैं। जल्द ही सपना अपनी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करेंगी। वैसे सपना की फिल्म का नाम अभी तक 'मैडम सपना' बताया जा रहा है। फैन्स तो सपना की फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे बता दें कि सपना की यह फिल्म इसी साल 2025 में रिलीज होनी फिक्स हुई है।

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X