सपना चौधरी ने दोस्त की शादी में लगाए ऐसे ठुमके कि दीवाने हुए जीजा, धड़ल्ले से वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Sapna Choudhary Dance Video Viral: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने खास डांस के अंदाज से फैन्स को दीवाना बना देती हैं। सपना चौधरी इतनी पॉपुलर हो चुकी हैं कि उनके हरियाणा से लेकर विदेशों तक में फैन फॉलोइंग हो चुकी है। देसी डांसर सपना चौधरी के सोशल मीडिया पर भी अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। लोग उनके गानों को इतना पसंद करते हैं कि उनके गाने नए हों या पुराने चर्चाओं में बने रहते हैं।
सपना चौधरी ने जीजा के साथ किया जमकर डांस
शादी हो या पार्टी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के गानों के बिना तो फंक्शन ही अधूरा है। बता दें कि सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपनी दोस्त की शादी में गई हैं, लेकिन वहां जाकर वह ना तो फोटो खिंचवाती हैं और ना ही खाना खाती हैं वह सीधा जाकर अपनी दोस्त के पति के साथ डांस करने लगती हैं। बता दें कि यह वीडियो सिंगर अफसाना की शादी का है जहां सपना चौधरी ने आते ही अपने जीजा के साथ तेरी आंख्या का यो काजल पर धमाकेदार डांस किया है। सपना चौधरी ऐसा डांस करती हैं कि शादी में आए बाराती बस सपना चौधरी को ही देखते रह जाते हैं।
सपना चौधरी का डांस देख यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
बता दें कि सपना के इस डांस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की तो लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है दिल जीत लेती है सपना तो वहीं दूसरे ने लिखा- सपना सामने है तो इंसान सब भूल जाता है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- सपना किसी से नहीं शर्माती है बस डांस फ्लोर मिल जाए तो सब भूल जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











