हनुमान जी के पोस्टर के आगे सपना चौधरी ने कर दिया इस गाने पर डांस, भड़के लोग बोले- अभी के अभी माफी मांगो...

Sapna Choudhary Trolled Dance: हरियाणी डांसर सपना चौधरी अपने देसी डांस स्टाइल के लिए पसंद की जाती हैं। सपना चौधरी के डांस के दीवाने लाखों नहीं बल्कि करोड़ों हैं। सपना इतनी पॉपुलर हैं कि उनके नए पुराने डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वैसे तो सपना चौधरी लंबे समय से स्टेज पर नहीं उतरी हैं क्योंकि कुछ समय पहले ही सपना ने दूसरे बेटे को जन्म दिया था, लेकिन बेटे के जन्म के 6 महीने बाद अब उन्होंने फिर से धूम मचानी शुरू कर दी है।
सपना चौधरी पर बरसे फैन्स
हाल ही में सपना चौधरी का एक लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इस वीडियो को देख लोग प्यार नहीं बल्कि गुस्सा बरसाते नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ है जिस वजह से लोग सपना चौधरी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
हनुमान जन्मोत्सव पर ऐसा डांस करती दिखीं सपना चौधरी
बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी हनुमान जी के जन्मोत्सव में गई थीं। जहां स्टेज पर हनुमान जी का एक बड़ा पोस्टर लगा था। वहीं उसी पोस्टर के आगे सपना चौधरी अपने हरियाणवी गाने मटक चालूंगी पर कमर मटकाती हुई डांस कतरी नजर आ रही हैं। सपना चौधरी कभी अपने दुपट्टे को हटाकर डांस करती हैं तो कभी वह ऐसे-ऐसे स्टेप्स करती हैं जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते है।
सपना चौधरी का डांस देख भड़के गए लोग
बता दें कि सपना चौधरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि सपना के इस डांस को देख लोगों ने जमकर सपना की फटकार लगाई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-अरे इतनी भी अक्ल नहीं है हनुमान जन्मोत्सव पर कोई ऐसा डांस करता है। वहीं दूसरे ने लिखा-तुम्हें शर्म आनी चाहिए सपना चौधरी अभी को अभी माफी मांगो।


Click it and Unblock the Notifications











