..................... Sant Rampal Video With Moving Coolers Goes Viral After His Release From Jail - Hindi Filmibeat

11 साल बाद जेल से बाहर आते ही शुरू हुए Sant Rampal के ठाठ, वीडियो देख लोग बोले- अलग ही शौक हैं...

Sant Rampal Viral Video: सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल एक बार फिर देश भर में सुर्खियों में हैं। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 11 साल 4 महीने और 24 दिन जेल में बिताकर रिहा हुए संत रामपाल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको देखने के बाद में काफी लोग हैरान है। दरअसल इस वीडियो में जैसे-जैसे वह चल रहे हैं वैसे-वैसे उनके साथ मूविंग कूलर भी चल रहे हैं। अब यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Sant Rampal

गर्मी में हुए खास इंतेज़ाम

सोशल मीडिया एक्स द्वारा एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। जैसे ही यह वीडियो शेयर किया गया वैसे ही लोगों के बीच वायरल हो गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भीषण गर्मी की वजह से संत रामपाल के लिए बहुत ही खास इंतजाम हुए हैं। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे उनके साथ बड़े मूविंग कूलर भी नज़र आए। जब से यह वीडियो सामने आया है तभी से लोगों के बीच काफी ज्यादा गुस्सा भी है और काफी लोग तो इसकी प्रशंसा कर रहे हैं।

संत रामपाल के सपोर्टर्स ने मनाया जश्न

हिसार की सेंट्रल जेल से बाहर आने के बाद संत रामपाल सफेद पर्दों वाली एक फॉर्च्यूनर कार में बैठे। जेल के बाहर उनका स्वागत करने के लिए वकील और उनके सपोर्टर भी थे। तकरीबन 20 लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ में वह सोनीपत के धनाना (गोहाना) स्थित सतलोक आश्रम के लिए रवाना हुए। हालांकि संत रामपाल के जो सपोर्टर हैं वह उनकी इस रिहाई को विजय बता रहे हैं।

क्यों मिली संत रामपाल को जमानत?

78 वर्षीय संत रामपाल को साल 2014 के चर्चित बरवाला कांड के बाद गिरफ्तार किया गया था। तब से वे लगातार हिसार जेल में बंद थे। हाल ही में, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी लंबी कैद और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए उन्हें जमानत दे दी। हालांकि, कोर्ट ने आदेश दिया है कि वह किसी भी तरीके की भीड़ इकट्ठा करने या फिर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली चीजों में शामिल नहीं होंगे।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X