65 की उम्र में हद से ज्यादा रोमांटिक हुए संजय दत्त, सरेआम पत्नी को यूं बाहों में ले की ऐसी हरकत, VIDEO VIRAL

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त 65 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी वह अपनी दमदार एक्टिंग और अपने जलवे से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। संजय दत्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ लेकर तो चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को थोड़ा पर्सनल ही रखते हैं। वह ना तो वेकेशन के फोटोज ज्यादा शेयर करते हैं और ना ही वाइफ का हाथ पकड़े मुंबई की सड़कों को टहलते दिखते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि दोनों की लव स्टोरी बड़ी ही खास है। दोनों एक दूसरे से साल 2006 में मिले थे। उस समय मान्यता बी-ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं। उस समय संजय दत्त किसी और को डेट कर रहे थे, लेकिन मान्यता का केयरिंग नेचर देखकर वह मान्यता को पसंद करने लगे और साल 2008 में दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि यह संजय दत्त की तीसरी और मान्यता की दूसरी शादी थी।
मान्यता संग रोमांटिक हुए संजय दत्त
संजय मान्यता को बेहद पसंद करते हैं। वह उनसे बेहद प्यार करते हैं। जब मान्यता थकी होती हैं तब वह उनके पैर भी दबा देते हैं। वह मान्यता का काफी ध्यान रखते हैं, लेकिन इसी के साथ ही वह बेहद ही रोमांटिक मिजाज के इंसान भी हैं। हाल ही में संजय दत्त और मान्यता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय दत्त और मान्यता फंक्शन में बेहद ही रोमांटिक डांस करते नजर आते हैं। कई मेहमानों के सामने संजय दत्त मान्यता को किस करने की कोशिश करते हैं। दोनों के इतने रोमांटिक डांस को देख मेहमान भी हूटिंग करने लगते हैं।
वीडियो देख यूजर्स का यूं आया रिएक्शन
बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बाबा थोड़ी ज्यादा पी ली है क्या। वहीं दूसरे ने लिखा- इस उम्र में भी बाबा का टशन जारी है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-बाबा जैसा कोई नहीं।
शादी को हो चुके हैं 16 साल
आपको बता दें कि मान्यता और संजय दत्त की शादी को 16 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों का प्यार वैसा ही बरकरार है जैसे कि दोनों पहली बार मिले हों। मान्यता और संजय दत्त के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम है शहरान और वहीं बेटी का नाम है इकरा।
संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं मान्यता
मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। संजय दत्त ने मान्यता से साल 2008 में शादी की थी। संजय की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई थीं। दोनों ने 1998 में शादी की थी और साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया था। संजय दत्त की पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी। दोनों ने 1987 में शादी की थी दोनों की एक बेटी है जिसका नाम त्रिशाला है, लेकिन ऋचा लंबे समय तक संजय दत्त के साथ नहीं रह पाईं 1996 में उनका निधन हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











