ट्रांसवुमन बनकर संजय बांगर के बेटे को है अफसोस? छूटा क्रिकेट तो सोशल मीडिया पर छलका दर्द, पूछा ये सवाल!

Anaya Bangar asking for Cricket- आर्यन से अनाया बांगर बने संजय बांगर के बेटे को लेकर आए दिन अपडेट्स आती हैं। कभी वो सोशल मीडिया पर धमाका करते हैं तो कभी अपनी तस्वीरों से चर्चा में आ जाते हैं। इस वक्त अनाया ने सोशल मीडिया पर लोगों से एक सवाल पूछा है और वो काफी हैरान करने वाला है।
दरअसल ट्रांसवुमन बनने से पहले अनाया आर्यन थे और जमकर क्रिकेट खेलते थे। उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। अब लगता है कि वो क्रिकेट और मैदान को काफी मिस कर रही हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होने क्रिकेट खेलने को लेकर लोगों से सवाल पूछा है।
अनाया बांगर ने कैप्शन में लिखा, ''क्रिकेट खेलूं की नहीं?'' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह फैल गया और लोग अपनी अपनी बातें बनाने लगें। हालांकि ट्रांसवुमनों की कोई टीम नहीं है और इंग्लैंड ने हाल ही में इसपर बैन लगाया है।
वायरल हो रहे वीडियो में अनाया ने काफी मॉडर्न लुक लिया हुआ है और उनके चेस्ट का टैटू साफ नजर आ रहा है। इस पोस्ट पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। सभी अपनी राय दे रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या ट्रांसवुमन बनकर अनाया दुखी हैं? क्योंकि जिस क्रिकेट से वो प्यार करती थीं वो अब दूर जा चुका है।
लोगों कर रहे हैं कमेंट्स
अनाया के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''क्रिकेट कब खेल रही हो, मैं इंतजार कर रहा हूं।'' एक ने लिखा, ''हाँ, तुम्हें क्रिकेट खेलना चाहिए..वैसे बहुत बढ़िया लग रहे हो।'' एक ने लिखा, ''जिंदगी का असली मजा तो ये ले रहा है।'' एक ने लिखा, ''बहुत खूबसूरत लग रही है।'' एक ने लिखा, ''ऑफकोर्स खेलो यार।'' एक ने लिखा, ''नहीं आप मॉडलिंग करो प्रिंसेस।'' एक ने लिखा, ''क्रिकेट की याद आ रही है क्या।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications