सबकुछ छोड़कर आश्रम चली गई अनाया बांगर, ट्रांसवुमन बनने के बाद बदल गई संजय बांगर के बेटे की लाइफ!

Anaya Bangar Art of Living- आर्यन से अनाया बने संजय बांगर के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। अनाया काफी एक्टिव रहती हैं और इस वक्त वो ट्रांसवुमन बन चुकी हैं। कभी वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखती हैं तो कभी किसी पॉडकास्ट पर नजर आ जाती हैं।
लेकिन अब वो सुकून की तलाश में हैं और इसको खोजते हुए वो आश्रम तक जा पहुंची हैं। एक पोस्ट खुद अनाया ने किया है जिसमें श्री श्री रविशंकर के आश्रम में हैं और आर्ट ऑफ लिविंग का आनंद ले रहीं हैं।
अनाया ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज पोस्ट करते हुए लिखा, ''बेहद सिंपल से पलों में सुकून ढूंढना। शांति और चिंतन के इस स्थान के लिए आभारी हूं।'' इसके बाद उनके इस पोस्ट पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
अनाया ने क्या क्या किया?
वायरल हो रहे वीडियोज में अनाया को कई तरह की एक्टिविटी करते देखा जा सकता है। पहले वीडियो में वो भोज करती नजर आ रही हैं जिसमें केले के पत्ते पर खाना परोसा जा रहा है। इस दौरान उन्होने सेल्फी कैमरे से वीडियो शूट किया है। अगले वीडियो में खाना दिखाती नजर आ रही हैं जो कि बेहद शानदार तरीके से परोसा गया है।
अगले ही वीडियो में वो घने पेड़ों के बीच से निकलती दिख रही हैं और उनके साथ कुछ लोग और हैं। देखने पर लग रहा है कि वो ट्रांसवुमन ही हैं। इसके अगले वीडियो में कुछ लोग योगा करते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे अंत में श्री श्री रवि शंकर नजर आ रहे हैं जो कि वहां पर मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकर कर रहे हैं। अनाया के इन वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
क्रिकेटर थे आर्यन
संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर एक क्रिकेटर थे और इंग्लैंड में काफी समय से खेल रहे थे। फिलहाल ट्रांसवुमन बनने के इस फैसले ने हमेशा के लिए उनके क्रिकेट छीन लिया। हालांकि कई बार वो गली में, घर में या फिर किसी हिल स्टेशन पर क्रिकेट खेलते मिल जाते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications