संजय बांगर के बेटे का क्रिकेट देख लड़की बनने के फैसले पर भड़के लोग, बोले- 'जनाना क्यों बने, विराट कोहली का..'

Sanjay Bangar Son Aryan Playing Cricket- लड़का से जेंडर चेंज करवाकर लड़की बने संजय बांगर के बेटे को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती हैं। वो पहले थे आर्यन थे लेकिन बाद में अनाया बन गए।
सोशल मीडिया पर अनाया को लोग अच्छी खासी संख्या में फॉलो करते हैं लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि अनाया बनने से पहले आर्यन एक क्रिकेटर थे। कहा जाता है कि क्रिकेट एक ऐसा जुनून है जो कि मरते दम तक नहीं खत्म होता है।
यही कारण है कि आए दिन अनाया को बैट लेकर खेलते हुए देखा जाता है। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जबरदस्त तरीके से बैटिंग करती दिख रही हैं और उनके एक एक शॉट को देखकर आप तालियां पीटने पर मजबूर होने वाले हैं।
अनाया ने स्टंप की जगह एक कुर्सी रखी हुई और धड़ाधड़ शॉट खेल रही हैं। शॉर्ट्स में नजर आ रही अनाया लेफ्टी हैं और लगातार शानदार खेल रही हैं। उन्होने क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। हाल ही में खबरें आईं थीं कि इंग्लैंड क्रिकट बोर्ड ने ट्रांसवुमन को बैन कर दिया है तो अनाया का गुस्सा सोशल मीडिया पर नजर आया था।
बहुत बड़ा गिफ्ट आने वाला हैं
अनाया ने इस वीडियो को खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ''बस आप लोगों को बता दूं कि मेरे पास बहुत बड़ा गिफ्ट आने वाला है!!'' हालांकि इस दौरान वो किस गिफ्ट को लेकर बात कर रही हैं किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आर्यन से जब वो अनाया बनी थी तो लोगों ने काफी क्रिटिसाइज किया था। उनका कहना था कि अच्छे खासे करियर को आर्यन ने लात मारी है।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
अनाया की बैटिंग देखकर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''शॉर्ट तो बिल्कुल मर्दाना मार रही हो।'' एक ने लिखा, ''भारतीय महिला टीम में जाओ मैडम।'' एक ने लिखा, ''अच्छा खासा क्रिकेट खेलते हो, क्या ज़रूरत थी ज़नाना बनने की।'' एक ने लिखा, ''विराट का रिप्लेसमेंट हो तुम टेस्ट क्रिकेट में।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











