..................... Sanjay bangar son who become woman Anaya bangar is going to get marry, seeing Dulhan look fans confused - Hindi Filmibeat

दुल्हन सी सजीं लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगर, लाल जोड़े में देख दंग रह गए लोग, कमेंट में पूछी शादी की तारीख

Sanjay bangar son Anaya Bangar

Anaya Bangar Viral Video: भारतीय पूर्व खिलाड़ी संजय बांगर से ज्यादा चर्चाओं में बनी रहती हैं। उनकी लड़के से लड़की बनी बेटी अनाया बांगर। बता दें कि संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने जब से अपनी जेंडर सर्जरी करवाई है तब से ही वह चर्चाओं में बने हुए हैं। कभी उनके लेटेस्ट फोटोज़ चर्चा का विषय बन जाते हैं तो कभी उनके बयान सुर्खियों में आ जाते हैं। अनाया अब भले ही पहले की तरह क्रिकेट ना खेल पा रही हों, लेकिन वह कोशिश कर रही हैं कि वह महिला क्रिकेट में अपना करियर बना पाएं, लेकिन जब तक ऐसा नहीं हो रहा है। वह अपने नए लुक से लोगों का दिल जीत रही हैं।

दुल्हन सी सजीं अनाया बांगर

पिछले एक साल में अनाया बांगर के लुक्स में काफी बदलाव आए हैं। वह महिला दिखने के लिए तमाम सर्जरी करवा चुकी हैं। उनके निखरते लुक्स को देखकर तो लोग भी हैरान रह गए हैं। फिलहाल तो हाल ही में अनाया बांगर ने अपना एक वीडियो इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है लाल लहंगे में अनाया एक दम दुल्हन सी सजी नजर आ रही हैं। खुले बाल, माथे पर मांग टीका, गले में नेकलेस, कानों में कुंडल, न्यूड मेकअप में अनाया तो पहचान में ही नहीं आ रही हैं। अनाया के इस लुक को देखकर तो लोग शॉक्ड रह गए हैं, साथ ही में अनाया ने कैप्शन में लिखा- 'सितंबर में काफी मजा आने वाला है।' अब लोग कफ्यूज हो चुके हैं कि आखिर ऐसा क्या होने वाला है सितंबर में।

अनाया के लुक्स को देख लोगों ने यूं किया कमेंट

वैसे तो अनाया बांगर बिग बॉस को लेकर भी काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। कुछ अफवाहें ऐसी हैं कि अनाया बांगर का नाम बिग बॉस सीजन 19 के कंटेस्टेंट लिस्ट में कंफर्म है। हालांकि इस बारे में अनाया ने अभी कछ भी नहीं कहा है, लेकिन अनाया के शूट को लेकर लोगों ने बहुत कुछ कहा है। अनाया का नया अवतार देख एक यूजर ने तो कमेंट में पूछ ही लिया कि क्या शादी करने का प्लान है सितंबर में ? तो वहीं दूसरे ने लिखा- कुछ तो राज है कुछ तो बड़ा होने वाला है।

Read more about: sanjay bangar trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X