..................... Sanjay Bangar Son Aryan who become Anaya bangar first time celebrated rakshabandhan and tie rakhi - Hindi Filmibeat

क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे ने जेंडर बदल कर मनाया रक्षाबंधन, छोटे भाई को ट्रांस बहन से राखी बंधवाकर लगा ऐसा

Anaya Bangar

Anaya Bangar First Rakshabandhan: बीते शनिवार पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और प्यार भरे लम्हों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इन्हीं पोस्ट्स के बीच, एक तस्वीर और मैसेज ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा, यह पोस्ट थी अनाया बांगर की।

अनाया बांगर का रक्षाबंधन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया, जो पहले आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थीं, उन्होंने अपने छोटे भाई अथर्व बांगर को राखी बांधी। इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- "राखी बांधना सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि इसमें सालों का प्यार, हंसी और भाई-बहन की नोकझोंक समाई है।"

बॉम्बे टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अनाया ने बताया कि इस साल का रक्षाबंधन कैसे खास था। अनाया ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वह इस त्योहार को बहन के रूप में मना पाएंगी, लेकिन अब यह हकीकत बन गया है। वहीं, अथर्व ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब अनाया ने अपनी पहचान सबके सामने रखी थी, तब उन्होंने सोचा था कि रक्षाबंधन अब कैसे होगा। दोनों के बीच आठ साल का फासला है, पहले अनाया भाई को चिढ़ाती थीं, लेकिन अब उनका रिश्ता दोस्ती में बदल गया है।

अथर्व का मानना है कि बहन के जेंडर बदलने से उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा, बल्कि अब उन्हें दोनों नजरिए से सलाह मिलती है। दोनों को क्रिकेट खेलना, फिल्में देखना और साथ में समय बिताना बेहद पसंद है।

क्रिकेट से गहरा जुड़ाव

अनाया, पिता की तरह ही क्रिकेट से बेहद लगाव रखती हैं। पहले आर्यन के रूप में खेलते हुए उन्होंने 2019 में कूच बिहार ट्रॉफी में पुडुचेरी की ओर से 5 मैचों में 300 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने 20 विकेट झटके थे।

उनका सपना भारत की ओर से क्रिकेट खेलना है। हालांकि, ICC के नियम फिलहाल ट्रांसवुमन को इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने की अनुमति नहीं देते, लेकिन इसके बावजूद अनाया अपनी मेहनत और जुनून से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं।

Read more about: sanjay bangar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X