Anaya Bangar जल्द करवाएंगी प्राइवेट पार्ट की सर्जरी, जानिए क्या है Vaginoplasty? जिसके बाद बदल जाएगा जेंडर!
Anaya Bangar vaginoplasty surgery: पूर्व भारतीय क्रिकेट कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर जल्द ही वैजिनोप्लास्टी सर्जरी करवाने वाली हैं। यह उनके जेंडर‑अफर्मेशन प्रोसेस का एक अहम हिस्सा है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और लोग इस सर्जरी के बारे में जानने में इंट्रेस्ट ले रहे हैं।

अनाया बांगर मार्च में थाईलैंड में वैजिनोप्लास्टी सर्जरी कराएंगी। बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अनाया ने इस सर्जरी की जानकारी के बारे में बताया है। साल 2024 में उन्होंने हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) भी ली थी, जो उनके जेंडर‑अफर्मेशन प्रोसेस का अहम हिस्सा थी।
वैजिनोप्लास्टी क्या है?
वैजिनोप्लास्टी एक तरह की प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी है। इसे उन महिलाओं के लिए किया जाता है, जिनकी वजाइना जन्म से पूरी तरह विकसित नहीं होती या किसी चोट या बीमारी के कारण उसमें सुधार की जरूरत होती है। ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए भी यह सर्जरी जेंडर कन्फर्मेशन का हिस्सा होती है, ताकि शरीर उनकी पहचान के अनुसार बना रहे।
कब होती है वैजिनोप्लास्टी?
इस सर्जरी की जरूरत कई कारणों से पड़ सकती है:
जन्म से वजाइना का सही विकास न होना
चोट या किसी अन्य सर्जरी के कारण बदलाव
जेंडर कन्फर्मेशन के लिए शरीर को ट्रांसजेंडर पहचान के अनुसार ढालना
यह सर्जरी शरीर की बनावट को बेहतर बनाती है और रोगी की पर्सनल और सेहत से जुड़ी जरूरतों को पूरा करती है।
सर्जरी का प्रोसेस
वैजिनोप्लास्टी एक स्पेशलिस्ट सर्जन द्वारा की जाती है। इसमें शरीर के किसी हिस्से की त्वचा या टिश्यू का इस्तेमाल करके वजाइना को बनाया या सुधारा जाता है। ऑपरेशन में कई घंटे लग सकते हैं और सर्जरी के बाद मरीज को दवाइयां और डॉक्टरी सलाह की जरूरत होती है। रिकवरी में आम तौर पर कुछ हफ्ते का समय लगता है।
अनाया के लिए सर्जरी क्यों है जरूरी
अनाया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि वह मार्च में यह सर्जरी कराना चाहती हैं। उनके पिता संजय बांगर ने पूरे प्रोसेस को सपोर्ट किया है और खर्च भी उठाया है। यह सर्जरी अनाया की ट्रांजिशन जर्नी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।


Click it and Unblock the Notifications