फिर एक हुए सानिया मिर्जा-शोएब मलिक, सोशल मीडिया पर साथ मिलकर दी ये Good News बोले- अल्लाहुम्मा बारिक

Sania Mirza Shoaib Malik: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने करीब साल भर पहले तलाक का ऐलान कर हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। तलाक के बाद जहां शोएब मलिक सना जानेव के साथ तीसरी शादी कर इंजॉय कर रहे हैं तो वहीं सानिया मिर्जा बेटे इजहान मिर्जा मलिक (Sania Mirza Shoaib Malik Son) के साथ प्रोफेशनल फ्रंट पर फोकस कर रही हैं।
बेटे के खातिर एक हुए सानिया-शोएब
इसी बीच सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के एक लेटेस्ट सोशल मीडिया अप्डेट ने फैंस को खुश कर दिया है। दरअसल, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने एक जैसा पोस्ट शेयर कर एक गुड न्यूज़ शेयर की है। दोनों के इस एक जैसे पोस्ट को देखने के बाद फैंस में चर्चा है कि जो काम कोई नहीं कर सकता है वो सिर्फ औलाद ही कर सकती है। नेटिजंस का मानना है कि सानिया शोएब के बेटे ने एक बार फिर से इस कपल को एक कर दिया है।
सानिया शोएब ने शेयर की बेटे की तस्वीर
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने बेटे इजहान मलिक की एक प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इजहान ने इस रमजान अपना पहला रोजा रखा है जो कि उनकी मां सानिया मिर्जा और पापा शोएब मलिक के लिए काफी फख्र की बात है। ऐसे में दोनों ने अपने बच्चे की एक ही तस्वीर शेयर कर खुशी जाहिर की है।
सानिया शोएब ने मांगी दुआ
सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए दुआ में हाथ उठाए हैं और लिखा, "अल्लाहुम्मा बारिक"। इसके साथ ही ये ही तस्वीर शोएब मलिक ने भी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे बच्चे को पहला रोजा मुबारक। बाबा को तुम पर नाज है मेरे बच्चे। अल्लाह तक तुम्हारा रोजा पहुंचे और वो तुम्हें महफूज रखें इजू।"
बेटे की परवरिश कर रही हैं सानिया मिर्जा
बेटे के लिए सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के ये पोस्ट उनके फैंस के बीच काफी वायरल हो रहे हैं। बता दें कि तलाक के बाद सानिया मिर्जा ही अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं। वो अपने बेटे के साथ दुबई में आलीशान घर में लग्जरी लाइफ जीती हैं। वहीं शोएब मलिक भी बेटे से समय समय पर मुलाकात करते रहते हैं।
शोएब मलिक के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शोएब मलिक की बहन ने अपने भाई की शादी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने सानिया मिर्जा से अलग होने के कारणों पर भी बात की। तलाक पर चिंता जताते हुए उन्होंने बताया कि परिवार शोएब के दूसरे निकाह में शामिल नहीं हुआ था। 'द पाकिस्तान डेली' की रिपोर्ट के अनुसार, सानिया शोएब के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से नाखुश थीं। यह भी तलाक का एक कारण था।
सानिया शोएब का तलाक
शोएब की बहन के अनुसार, 'सानिया उसके अफेयर्स से थक चुकी थीं।' सानिया मिर्जा और उनके परिवार ने शोएब मलिक से तलाक पर लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी। लेकिन, शोएब की सना जावेद से शादी के बाद, उन्होंने पहली बार इस बारे में बात की। जनवरी 2024 को सानिया की बहन, अनम मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि सानिया, शोएब से महीनों पहले ही अलग हो गई थीं। उन्होंने शोएब को शुभकामनाएं दीं और सानिया की प्राइवेसी का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की।
पिता ने किया खुला का ऐलान
सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने बताया कि उनकी बेटी ने शोएब मलिक से 'खुला' लिया है। 'खुला' इस्लाम में पत्नी द्वारा तलाक की शुरुआत करने का एक तरीका है। इसमें पत्नी को अलग होने का अधिकार मिलता है। सानिया और शोएब का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान है। तलाक के बाद इजहान अपनी मां सानिया के साथ ही रहता है।
सोशल मीडिया पर सानिया शोएब
बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अप्डेट्स शेयर करते रहते हैं। इसके साथ ही सानिया और शोएब के बेटे का भी एक इंस्टाग्राम अकाउंट है। दिलचस्प बात ये हैं कि सानिया शोएब के बेटे इजहान के नाम के साथ आज भी दोनों के सरनेम जुड़े हुए हैं। सानिया शोएब के बेटे का पूरा नाम इजहान मिर्जा मलिक है।


Click it and Unblock the Notifications












