सानिया मिर्जा को इतना बड़ा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देख हैरान हुए लोग, फेक या AI की नहीं एकदम असली हैं ये तस्वीर

Sania Mirza Baby Bump: भारत की मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। तलाक (Sania Mirza Divorce) को लेकर सुर्खियों में रही सानिया मिर्जा अब अचानक से सोशल मीडिया पर बड़े से बेबी बंप की तस्वीरें वायरल हो गई है। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते सानिया मिर्जा की इन तस्वीरों की उनके फैंस के बीच खास चर्चा है क्या ये हसीना फिर से प्रेग्नें (Sania Mirza Pregnant) हो गई है। तो आइए आपको दिखाते हैं सानिया मिर्जा की ये बेबी बंप (Sania Mirza Baby Bump) वाली तस्वीरें साथ ही बताते हैं कि आखिर क्या है कि इन तस्वीरों के पीछे वायरल होने की पूरी कहानी...
सानिया मिर्जा शोएब मलिक का तलाक
टेनिस स्टार और ग्लैमर क्वीन सानिया मिर्जा पिछले लंबे समय से वह अपने निजी जीवन को लेकर काफी चर्चा में है। दरअसल उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ में शादी की थी और उन्होंने बाद में तलाक ले लिया। फैंस के बीच ये जोड़ी काफी लोकप्रिय थी ऐसे में इस कपल के तलाक ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया था।
सना जावेद के भी है प्रेग्नेंसी के चर्चे
इसी बीच सानिया मिर्जा की प्रेगनेंसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद में फैंस काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं और काफी सारे लोगों को तो यह भी लग रहा है कि एक बार फिर से सानिया मिर्जा प्रेग्नेंट हो गई है। दिलचस्प बात ये हैं कि सानिया मिर्जा की ये तस्वीरें उस वक्त वायरल हुईं जब शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद के प्रेग्नेंसी के चर्चों से सोशल मीडिया पटा हुआ है।
क्या हकीकत में प्रेग्नेंट हैं सानिया मिर्जा?
आपको बता दे कि सानिया मिर्जा की यह तस्वीरें पुरानी है। सानिया मिर्जा की ये तस्वीरें उन दिनों की हैं जब वो अपने बेटे इजहान मिर्ज के साथ प्रेग्नेंट थीं। सानिया मिर्जा ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी खुलकर इंजॉय की थी और खूब फोटोशूट भी कराए थे। उन्होंने फोटोशूट की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। इन पुरानी तस्वीरों में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। उनके फैंस को भी यह तस्वीर काफी ज्यादा हैरान कर रही है और काफी लोगों का तो यह भी कहना है कि इन्होंने तो तलाक ले लिया था।
सानिया मिर्जा की लव लाइफ
सानिया मिर्जा के तलाक के बाद से ही उनकी लव लाइफ काफी सुर्खियों में बनी हुई है। नेटिजंस जानना चाहते हैं कि शोएब को तलाक देने के बाद क्या सानिया फिर से अपनी लव लाइफ को एक और मौके देंगी या उनके कुछ और प्लान हैं। पिछले दिनों सानिया मिर्जा का नाम क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ में भी जोड़ा गया था। हालांकि यह सिर्फ अफवाह थी और सानिया किसी को भी अभी डेट नहीं कर रही है। सानिया मिर्जा अपने बेटे की अकेले परवरिश कर रही है और दुबई में रह रही हैं। बता दें कि तलाक के बाद जब सानिया मिर्जा ने अपने दुबई वाले घर की नेमप्लेट बदली थी तो उसके भी खूब चर्चे हुए थे।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं सानिया मिर्जा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफोशन लाइफ से जुड़े अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सानिया मिर्जा की सोशल मीडिया पर किसी बॉलीवुड हसीना से भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
ग्लैमर की दुनिया में चलता है सानिया मिर्जा का सिक्का
सानिया मिर्जा टेनिस से संन्यास ले चुकी हैं। इसके बाद अब वो कई ब्रांड को एंडोर्स करती हैं। इसके साथ ही सानिया मिर्जा फैशन आइकॉन भी हैं और वो फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े इवेंट से लेकर फैशन शोज में रैंप पर भी जलवे बिखेरती दिखाई देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















