Sameer Wankhede Designation & Salary: 18 साल पहले क्लिर किया था UPSC, आज ये है पद और इतनी है सैलरी

Sameer Wankhede Designation amp amp Salary

Sameer Wankhede Designation & Salary: सरकारी अधिकारी समीर वानखेड़े काफी सुर्खियों में रहते हैं। आर्यन खान ड्रग्स केस से सबसे ज्यादा लाइमलाइट में समीर वानखेड़े ने एक बार फिर से शाहरुख खान और गौरी के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया है। दरअसल, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की रिलीज के साथ एक बार फिर से समीर वानखेड़े शाहरुख खान के परिवार के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

समीर वानखेड़े ने आर्यन खान की हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Bads of Bollywood) में अपनी इमेज को इस तरह से देख शाहरुख खान और सीरीज के निर्माता के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इतना ही नहीं समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट से 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। समीर वानखेड़े ने कहा कि वह इन रुपयों को टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में दान करेंगे।

किस पद पर कार्यरत हैं समी वानखेड़ें/ Sameer Wankhede Current Designation

सितंबर 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के लिए समीर वानखेड़े को छह महीने की अवधि के लिए NCB के डिप्टी डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था। बाद में उनका कार्यकाल छह महीने और बढ़ाया गया, जो 31 दिसंबर 2021 को समाप्त हुआ। इंटरनल ट्रांसफर के बाद उन्हें चेन्नई में NCB के अतिरिक्त आयुक्त (Additional Commissioner) के पद पर कार्यरत किया गया। इसके बाद फिलहाल वो IRS के पद पर कार्यरत है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि समीर वानखेड़े 2008 बैच के अधिकारी हैं। समीर वानखेड़े ने 2008 में UPSC की परीक्षा पास की थी।

समीर वानखेड़े की सैलरी/ Sameer Wankhede Salary

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, NCB में अतिरिक्त आयुक्त के पद के लिए वेतनमान ₹37,400 से ₹67,000 तक होता है। इसके साथ ही ग्रेड पे ₹8,700 और अन्य भत्ते भी मिलते हैं। इन सबको मिलाकर समीर वानखेड़े की मासिक सैलरी ₹1,23,100 से ₹2,15,900 तक हो सकती है।

IRS अधिकारी को मिलने वाली सुविधाएं

इसके अलावा इन्‍हें मेडिकल, बिजली और पानी का बिल, विदेश में अध्ययन के विकल्प, मुफ्त फोन कॉल, पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ, सुरक्षा गार्ड और घरेलू सहायक, अपार्टमेंट (2 या 3 बीएचके) व परिवहन की सुविधा भी मिलती है। आईआरएस संवर्ग के कई अधिकारी भी सीबीईसी और सीबीडीटी में अध्यक्ष या कार्यकारी सदस्य के पद पर नियुक्त होते हैं। आईएएस या आईपीएस अधिकारियों के विपरीत उनके करियर में बहुत कम या कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होता है। आईआरएस अधिकारियों के लिए विदेशों में भी पोस्टिंग के कई अवसर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X