पब्लिक प्लेस पर Samay Raina ने किया अपने Male फैन को Kiss, मना करने के बाद भी करते रहे ऐसी हरकत, Video Viral

Samay Raina Viral Video: कॉमेडियन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर समय रैना अपनी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर आए दिनों हेडलाइन में आ जाते हैं। कभी वह किसी का मजाक उड़ाते नजर आते हैं तो कभी वह अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट में अभद्र भाषा के इस्तेमाल की वजह से फंसते दिखते हैं। ये साल समय रैना के लिए काफी भारी रहा है। शो के विवाद के बाद समय रैना को कोर्ट के कई चक्कर भी लगाने पड़े, लेकिन अब समय रैना और इस केस में फंसे बाकी कॉमेडियन की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आई है और सभी ने एक बार फिर से पहले की तरह धमाकेदार वीडियो बनाने शुरू कर दिए हैं।
फैन को सरेआम किस करते दिखे समय रैना
वीडियो की बात हो रही है तो आपको बता दें कि समय रैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुलेट की रफ्तार से भाग रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समय रैना किसी पब्लिक प्लेस पर बैठे होते हैं, लेकिन इतने में ही उनका फैन उन्हें देख लेता है और वह फ्रंट कैमरा ऑन कर समय रैना के साथ अपना भी वीडियो बनाना शुरू कर देता है। जैसे ही समय रैना यह देखते हैं वह खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, लेकिन उन्होंने अपने फैन को सबक सिखाने के लिए एक बेहद ही अतरंगी तरीका अपनाया।
समय की इस हरकत तो देख चौंक गए लोग
समय रैना अपने फैन को रोकने के लिए उसे ही किस कर देते हैं। जी हां, समय रैना अचानक से अपनी सीट से उठकर आते हैं और फैन को जोर से किस कर देते हैं। वह तब तक उसे किस करते रहते हैं जब तक फैन खुद से मना नहीं करने लगता। समय रैना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। और इस वीडियो पर तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- अचानक हमला किया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सबक सिखाने का ये नया तरीका है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-ब्रो अचानक से उदित नारायण में बदल गए। तो वहीं चौथे यूजर ने लिखा-ये तो चलो लड़का है अगर यह लड़की होती तो क्या होता।


Click it and Unblock the Notifications











