सालों बाद ऐश्वर्या राय का नाम सुन सलमान खान को याद आया पास्ट, सरेआम कह दी दिल में दबी बात...

ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अभिषेक बच्चन के साथ काफी खुश हैं, लेकिन कथित तौर पर उनका एक पास्ट रिलेशन था वो भी किसी आम लड़के के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड के सबसे बड़े खान सलमान खान के साथ था। कहा जाता है कि ऐश्वर्या ने साल 2002 में सलमान खान के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई बातें सोशल मीडिया पर फैलती हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की।
ऐश के बारे में पूछे जाने पर सलमान खान ने यूं किया रिएक्ट
ऐश्वर्या की शादी होने के सालों बाद जब सलमान खान एक शो में गए तब उनसे पूछा गया कि अखबारों में खबर छपी थी कि सलमान खान ऐश्वर्या राय के घर गए उन्होंने शीशा तोड़ दिया अपना हाथ काट लिया। इस सवाल के पूछे जाने के बाद सलमान खान बड़ी ही विनम्रता से कहते हैं कि- उसके बारे में मैं क्या कहूं, यह निजी जिंदगी है।
सलमान खान ने ऐश के लिए कह दी ये बात
सलमान खान आगे कहते हैं कि सबसे अच्छी बात है चुप रहना। इतने साल बीत गए हैं। आप जानते हैं कि वह किसी की पत्नी है। वह दोनों खुश हैं। उन्होंने एक बड़े परिवार में शादी की है। मैं खुश हूं कि उन्होंने अभिषेक से शादी की है वह बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं। यह सबसे अच्छी बात है जो कोई भी एक्स चाहेंगा। कोई भी यह नहीं चाहेगा कि आपकी दोस्ती खत्म हो और दूसरा दुखी रहे। आप यही चाहेंगे की आपका पार्टनर आपके बिना भी हमेशा खुश रहे। बता दें कि सलमान खान का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सलमान सर आप सच में महान हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही अच्छी बात कही है सर आपने।


Click it and Unblock the Notifications