..................... Salman Khan and Ranbir Kapoor's Krishna avatar look, AI video goes viral, people are trolling - Hindi Filmibeat

कृष्ण अवतार में दिखे सलमान- रणबीर.. भड़क रहे हैं लोग, वीडियो की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

salman khan Ranbir Kapoor

Salman Khan Ranbir Kapoor Krishna Look- सलमान खान, आमिर खान और रणबीर कपूर समेत कई सितारे हैं जो कि अपनी अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतते हैं। इन सितारों को कई किरदारों में अब तक देखा जा चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सितारे भगवान कृष्ण के लुक में कैसे दिखेंगे?

अगर नहीं तक ये सपना भी लोगों का पूरा हो चुका है और इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान समेत कई सितारे कृष्ण के लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भड़के हुए हैं क्योंकि हीरोज को कृष्ण का अवतार कहा जा रहा है। अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान तक और ऋतिक रोशन से लेकर रणवीर सिंह तक इस लुक में नजर आ रहे हैं।

क्या है सच्चाई?

ये किसी फिल्म के लिए उनका लुक टेस्ट नहीं है बल्कि एआई वीडियो है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और एआई को भी काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। आए दिन देखा जाता है कि एआई के जरिए कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो कि शायद पहले संभव नहीं था। वीडियो में ऐसा लगेगा कि इन सितारों को भगवान कृष्ण का गेटअप दिया गया है। वीडियो अब वायरल है और rajasthan_regions नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर इसको साझा किया गया है।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

सितारों को भगवान कृष्ण का अवतार बताने के बाद लोग भड़के हैं और बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इस दुनिया में किसी की औकात नही है जो माधव बन सके ,,,जय श्री कृष्ण।'' एक ने लिखा, ''कृष्ण की पिक दिखाओ ये सब तो कंस है। कृष्ण के रूप में सिर्फ बच्चे ही अच्छे लगते है।''

एक ने लिखा, ''शाहरुख खान तो शकुनी लग रहा है।'' एक का कहना है, '''कोई भी नहीं केवल पुराणे महाभारत के कृष्ण नितिन भारद्वाज।'' एक ने लिखा, ''हमारे प्रेमानंद जी के अलावा हमें कोई अच्छा नहीं लगता।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Disclaimer- हम एआई वीडियोज का समर्थन नहीं करते, ये आर्टिकल सिर्फ फैक्ट चेक करने के लिए है।

Read more about: salman khan ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X