Saina Nehwal Second Chance: दो हफ्ते भी पति से अलग नहीं रह पाई साइना, दूसरा मौका देकर की नई शुरुआत

Saina Nehwal Parupalli Kashyap

Saina Nehwal Parupalli Kashyap Patch Up: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कुछ ही दिनों पहले पति कश्यप पारुपल्ली के साथ सेपेरशन का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं अब महज दो हफ्ते बाद ही साइना ने गुड न्यूज़ शेयर की है और अपने इस रिश्ते को एक और मौका देने का ऐलान किया है।

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट पोस्ट किया है। प्यारी सी तस्वीर में दोनों बाहों में बाहे डाले एक दूसरे के साथ मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर किसी वेकेशन के दौरान की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "कभी कभी दूरियां ही करीबियों का महत्व सिखाती हैं। हम एक बार फिर से एक दूसरे को मौका दे रहे हैं।"

साइना और पारुपल्ली कश्यप के रिश्ते को एक मौका देना उनके फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। तमाम सेलेब्स और फैंस उनके इस पोस्ट पर बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही कई लोग इस जोड़ी पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साइना नेहवाल ने (13 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ बेहद ही अदब से सेपरेशन का ऐलान किया था। हालांकि उनके पति ने ना कोई ऐलान किया था और ना ही कोई प्रतिक्रिया दी थी।

साइना ने लिखा, "ज़िंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोचने के बाद, कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, डेवलपमेंट और ट्रीटमेंट का रास्ता चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूँ और आगे के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"

आपको बता दें कि साइना नेहवाल भारत की पहली महिला बैंडमिंटन खिलाड़ी हैं और अक्सर ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं लेकिन उन्होंने अपने दस साल के अफेयर के बारे में भी मीडिया को भनक तक नहीं लगने दी थी। दोनों ने करीब सात सालों पहले एक दूसरे के ग्रैंड वेडिंग की थी।

More from Filmibeat

Read more about: saina nehwal bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X