तलाक का ऐलान कर सबको चौंकाने वाली साइना नेहवाल ने बताई असली वजह, बोलीं- 'हमारा मांइडसेट बदल गया था और...'

Saina Nehwal divorce reason

Saina Nehwal divorce reason: भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने 13 जुलाई 2025 को पति परुपल्ली कश्यप से तलाक का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया था। 2018 में शादी करने से पहले दोनों 7 साल तक साथ थे। लेकिन अलगाव के कुछ दिनों बाद साइना ने बताया कि वे अपनी शादी को एक और मौका दे रहे हैं। अब साइना ने पहली बार बताया है कि उन्होंने तलाक का फैसला क्यों किया था।

तलाक का फैसला क्यों लिया?

साइना और कश्यप ने हैदराबाद की गोपीचंद अकादमी में साथ ट्रेनिंग की थी। खेल छोड़ने के बाद दोनों की सोच और पसंद अलग होने लगी। साइना ने कहा कि फैसला बहुत मुश्किल था क्योंकि बैडमिंटन छोड़ने के बाद दोनों का माइंडसेट बदल गया था।

शादी में झगड़े बढ़ने लगे

रिटायरमेंट के बाद कश्यप कोच बन गए। साइना ने बताया कि जब दोनों घर पर रहते थे, तो छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होने लगी। उन्हें महसूस हुआ कि दोनों एक-दूसरे की पसंद को समझ नहीं पा रहे थे और रिश्ते में दूरी बढ़ रही थी।

जुलाई 2025 का अलगाव वाला पोस्ट

जुलाई 2025 में दोनों ने एक जॉइंट बयान में कहा था कि वे अलग रास्ते चुन रहे हैं और एक-दूसरे की भलाई चाहते हैं।

फिर साथ आ गए दोनों

लेकिन कुछ समय अलग रहने के बाद दोनों को एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे को मिस कर रहे हैं। इसी वजह से साइना और कश्यप ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया। आज दोनों साथ हैं और फैंस इस बात से बेहद खुश हैं।

More from Filmibeat

Read more about: saina nehwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X