'नंगे होकर पैसा कमाओगी..' अनिरुद्धाचार्य के बाद साध्वी ऋतंभरा ने हिंदू लड़कियों पर किया हमला, मच गया बवाल

Sadhvi Rithambara

Sadhvi Rithambara Viral Video- इस महिलाओं को लेकर हर रोज कोई कथावाचक कटाक्ष कर रहा है। रील्स को लेकर वो भड़क रहे हैं तो कोई कहता है कि 24-25 साल की उम्र तक लड़कियां 4 जगह मुंह मार चुकी होती है।

अनिरुद्धाचार्य के बयान से बवाल मचा ही था कि इस लिस्ट में अपना साध्वी ऋतंभरा भी शामिल हो गई हैं। साध्वी ने महिलाओं के लिए अब नंगा शब्द का इस्तेमाल किया है।

इस दौरान वो रील्स को लेकर बात कर रही थीं और कह रहीं थीं कि उनको ये समझ में नहीं आता है कि ऐसा महिलाओं के पति और पिता कैसे ये सब करने देते हैं। उनका वीडियो एक कथा के दौरान का है जो कि अब वायरल हो रहा है।

क्या बोलीं साध्वी ऋतंभरा?

साध्वी ने कहा, हिंदू स्त्रियां.. ''हे भगवान, देखकर शर्म आती है। पैसा कमाओगे तुम, नंगे होकर पैसा कमाओगे। गंदे ठुमके लगाकर, गंदे गाने गाकर.. मुझे समझ नहीं आती उनके पतियों को ये स्वीकार कैसे है? उनके पिताओं को ये स्वीकार कैसे है? अपने घर के अंदर गंदी कमाई आती है तो पितर पित्र लोक में तड़पने लग जाते हैं। मर्यादित जीवन होना चाहिए भारत की देवियों, तुम चाहो तो कर सकती हो, बुरा मत मानिएगा। तुम चाहो तो राक्षसों के घर में भी देवताओं को जन्म देती हो, तुमने दिया है। तुमने प्रहलाद को जन्म दे दिया और अगर तुम ना चाहो को विशर्वा ऋषि के घर में रावण जैसा राक्षस पैदा कर दो।'' साध्वी ऋतंभरा का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसमें कमेंट्स कर रहे हैं।

हाल ही में अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाए थे और इसके बाद उनको काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। देखने वाली बात होगी कि साध्वी के इस बयान पर क्या बवाल मचता है। हालांकि अभी तक किसी ने उनको लेकर कोई बात नहीं की है। आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: viral video aniruddhacharya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X