पंचतत्व में विलीन होंगी साध्वी प्रेम बाईसा, जानिए कब होगा अंतिम संस्कार, बेसुध होकर गिर गए पिता
Sadhvi Prem Baisa Last Rite: मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा के निधन ने लोगों को हैरान करके रख दिया था और सभी के मन बस एक सवाल था कि उनकी मौत कैसे हुए। संदिग्ध हालत में मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठे और कुछ लोगों ने आत्महत्या की आशंका भी जताई लेकिन कुछ कंफर्म नहीं हो पाया।

25 साल की साध्वी के निधन के बाद उनके करीबी और परिजन भी काफी दुखी है। उन्होने बचपन से ही वैराग्य का रास्ता अपनाया था। अब उनकी अंतिम यात्रा और समाधि को लेकर अपडेट सामने आई है। बता दें कि शुक्रवार को सुबह उनको अंतिम विदाई दी जाएगी और इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद होंगे।
कहां और कब होगा अंतिम संस्कार
साध्वी प्रेम बाईसा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव परेऊ (बाड़मेर) में होगा। बीते दिन उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा था तो सभी की आंखों में आंसू थे। पता चला है कि उनके निधन से सभी दुखी हैं और व्यापारियों ने फैसला किया है आज वो बाजार नहीं खोलेंगे।
इस दौरान साध्वी के पिता की काफी बुरी हालत थी और वो बेटी का शव देखकर बेहोश होकर गिर पड़े थे। इस दौरान मौके पर मौजूक पूर्व सरपंच पर्बत सिंह महेचा और सरपंच बांकाराम जैसे लोगों ने उनको और परिवार को ढांढस बंधाया और हौसला रखने के लिए कहा।
कई सवालों के नहीं मिले जवाब, सील हो गया है आश्रम
साध्वी की निधन को लेकर कई सारे सवालों के जवाब अभी पुलिस को नहीं मिला हैं। उनका निधन अस्पताल में हुआ और पिता सीधे उनको आश्रम क्यों ल? गए। आखिरी बार उनका मोबाइल किसने चलाया था? इंस्टाग्राम पर अलविदा वाला पोस्ट किया था? उनकी मौत शाम को 5:50 पर हुई थी तो रात में 9 बजे किसने पोस्ट किया? बता दें कि जिस आश्रम में वो रहती थीं उसको पूरी तरह से सील कर दिया गया है और पुलिस लगातार जांच कर रही है। देखने वाली बात होगी कि इस पूरे मामले में क्या क्या राज खुलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











