मशहूर होते ही साध्वी हर्षा रिछारिया ने कटवा लीं जटाएं, बुरी तरह से भड़क रहे हैं लोग

Harsha Richhariya

Harsha Richhariya Makeover: महाकुंभ 2025 ने कई लोगों को स्टार बना दिया था। इस दौरान एक और नाम सामने आया था जिसका नाम हर्षा रिछारिया है। बता दें कि इस दौरान साध्वी के लुक में हर्षा को काफी पसंद किया गया था और उन्होने पदयात्रा भी की थी।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर्षा रिछारिया ने अब पूरी तरह से अपना मेकओवर करवा लिया है। जी हां, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सैलून में हैं और अपनी जटाओं को कटवाकर अब बालों को सिल्की बनाकर काफी सुंदर लग रही हैं।

साध्वी से अचानक सांसारिक सुख की तरफ आने को लेकर हर्षा रिछारिया की बात हो रही है और सोशल मीडिया पर लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि हर्षा रिछारिया के बालों को पहले काटा जा रहा है बात में कई तरह के केमिकल्स के इस्तेमाल से बालों को काफी सिल्की कर दिया गया है। वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

हर्षा रिछारिया के इस लुक को लेकर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कुछ समय बाद ये भी राजनीति में आ जाएगी।'' एक ने लिखा, ''रेडीमेड साध्वी बनकर सनातन धर्म का मजाक उड़ाया अब फेम मिल गया है सब जानने लगे हैं सीरियलों में काम मिलने लगेगा।'' एक ने लिखा, ''सब लोग बस धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

कौन हैं हर्षा रिछारिया

हर्षा रिछारिया एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और निरंजनी अखाडे़ के महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज की शिष्या हैं। बता दें कि वो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जन्मी हैं और वहीं उनका निवास स्थान है। हर्षा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और महाकुंभ से उनकी तस्वीरों के सामने आने के बाद उनको लेकर चर्चा शुरु हो गई थी। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X