'डायपर पहनकर बैंटिंग करते थे सचिन तेंदुलकर..' वीरेंद्र सहवाग के वीडियो से मचा बवाल, भड़के फैंस

Sachin Tendulkar Diaper Story- सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ वीडियो सामने आते हैं जो कि हमें हैरान हैं। ऐसा ही कुछ इस वक्त सचिन तेंदुलकर को लेकर सामने आया है जो कि यकीन करने लायक नहीं है। हालांकि वीरेंद्र सहवाग ने इसका खुलासा किया है जो कि फैंस को चौंका रहा है।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर जो कि सबसे ज्यादा शतक लगाने को लेकर भी मशहूर हैं। अगर आपसे कहा जाए कि वो डायपर पहनकर मैदान में बैटिंग करने उतरते थे तो आपका रिएक्शन कैसा होगा?
जी हां, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को लेकर खुलासा खुद वीरेंद्र सहवाग ने किया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी इंटरव्यू के दौरान इतना बड़ा दावा करते दिख रहे हैं।
क्या बोले सहवाग
अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने सचिन के साथ बहुत ओपनिंग की है और जमकर चौके छक्के मारते थे। उनका कहना है, ''सचिन तेंदुलकर ने डायपर पहनकर बैटिंग की है, 100 रन बनाए हैं। पूछ लेना आप उनसे, आपने तो शो किया है उनके साथ आपको बताया नहीं उन्होने।'' इंटरव्यूवर कहता है, ''ऐसी बिलो दे बेल्ट बातें नहीं करना चाहिए।'' सहवाग कहते हैं, ''बिल्कुल उनके साथ ये हुआ है और वो डायपर पहनकर गए हैं और बैटिंग की है उन्होने।'' अब सहवाग का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
फैंस के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं और एक ने लिखा है, ''इसीलिए वो महान है।'' एक ने लिखा, ''मुझे पता है।'' एक का कहना है, ''ये काफी बेवकूफ आदमी है।'' एक ने लिखा, ''श्रीलंका के खिलाफ वाला मैच।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सचिन की तरफ से कोई रिएक्शन अभी नहीं आया है। हालांकि फैंस को वीरू की ये बात पसंद नहीं आई है। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











